Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जदयू की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और विपक्ष को घेरने की बनी रणनीति!
11/2/2026 12:25:24 PM IST
6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संगठन को त्रिस्तरीय स्तर पर मजबूत बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में गया जिला मुख्यालय में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह नरकटिया विधायक विशाल कुमार ने की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव चंदन सिंह, गया जिला जदयू अध्यक्ष अजय कुशवाहा सहित जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विशाल शाह ने कहा कि गया जिले में पार्टी संगठन की स्थिति काफी मजबूत है। यहां 24 प्रखंडों और सभी पंचायतों में जदयू का संगठन सक्रिय है। पार्टी के 13 प्रकोष्ठों में व्यवसायिक प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे और प्रभावी बनाने के लिए संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला एवं प्रदेश स्तर पर नए सिरे से संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा तथा योग्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विपक्ष पर साधा निशाना विपक्षी दलों के प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष में भारी छटपटाहट है। लोकतांत्रिक तरीके से सरकार का मुकाबला नहीं कर पाने के कारण विपक्षी दल जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से 2026 तक विभिन्न चुनावों में विपक्ष को लगातार पराजय का सामना करना पड़ा है। बिहार की जनता उनकी राजनीति और कार्यशैली को समझ चुकी है। वोटर लिस्ट से नाम गायब होने और धांधली के आरोपों पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और नियमानुसार काम कर रहा है। पता बदलने, निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 नहीं भरने तथा मृत व्यक्तियों के नाम हटाए जाने जैसे कारणों से मतदाता सूची में बदलाव होता है। विपक्ष मुद्दों के अभाव में ऐसे आरोप लगा रहा है। वहीं प्रदेश महासचिव चंदन सिंह ने कहा कि समीक्षा बैठक में संगठन से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, ताकि संगठन की मजबूती बूथ स्तर तक सुनिश्चित हो सके। जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कहा कि यह बैठक संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण है। समीक्षा के बाद लिए गए निर्णयों का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा, विद्यार्थियों को दिलाई गई मतदान की शपथ!
#
एसआईआर के खिलाफ इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
#
सड़क-पुल के लिए डुमरिया में जोरदार प्रदर्शन, BDO-CO की गैरमौजूदगी पर ग्रामीणों ने दी तालाबंदी की चेतावनी!
#
पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना...
#
सरदार पटेल को सांसद ढुलू महतो ने दी श्रद्धांजलि, नेहरू की राजनीति पर साधा निशाना, युवाओं से की त्याग की भावना अपनाने की अपील
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!