Date: 07/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस को बड़ी सफलता: बंगाल से आ रही स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
11/7/2026 5:29:34 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस ने नाला थाना क्षेत्र के महेशमुंडा चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो गाड़ी, दो जाली नंबर प्लेट, एक मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन और नकदी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बंगाल की तरफ से अवैध शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए महेशमुंडा चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर चेकिंग लगाई गई। जांच के दौरान बंगाल की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो (नंबर WB40AR-1027) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से कुल 434 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसमें इम्पेरियल ब्लू (750 ml): 240 बोतल, आइकॉनिक व्हाइट (750 ml): 92 बोतल, ब्लेंडर प्राइड-650 (650 ml): 36 बोतल,।ऑफिसर च्वाइस (750 ml): 42 बोतल, स्नोकी (750 ml): 24 बोतल बरामद हुआ है। जांच में पुलिस ने स्कॉर्पियो से दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की हैं, जिन पर 'JH15AC-4759' दर्ज था। इसके अलावा, पुलिस ने अवैध शराब की गाड़ी के आगे चल रहे एक मोटरसाइकिल (नंबर WB38BD-4931) चालक को भी दबोचा, जो पुलिस की गतिविधियों की रेकी कर रहा था। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (उम्र 29 वर्ष): पिता- चौरासी मंडल, निवासी- मकदुमा रतनपुर, थाना- अमरपुर, जिला- बांका (बिहार)। (स्कॉर्पियो चालक), चंदन कुमार (उम्र 38 वर्ष): पिता- महेश्वर प्रसाद मंडल, निवासी- डूबौनी, थाना- अमरपुर, जिला- बांका (बिहार)। (स्कॉर्पियो में सवार),।दयामय मंडल: पिता- अनिल मंडल, निवासी- बगदाहा, थाना- खागा, जिला- देवघर (झारखंड)। (मोटरसाइकिल से रेकी करने वाला) के रूप में हुई है। चंदन कुमार: वन प्लस मोबाइल और ₹2,100 नगद, अमित कुमार: विवो मोबाइल और ₹4,100 नगद, दयामय मंडल: दो मोबाइल (विवो और एप्पल एंड्रॉइड), ₹20,000 नगद और एक मोटरसाइकिल पाया गया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व नाला थाना प्रभारी पु०अ०नि० विकास यादव ने किया। टीम में स०अ०नि० निताय कुमार दास, स०अ०नि० बलभद्र टुडू के साथ आरक्षी कालेश्वर टुडू (599), रंजीत कुमार (508), श्रीनाथ सोरेन (143), शिव शंकर पाण्डेय (621) और चौ० अक्षय माजी (1/12) शामिल थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सप्ताह से लापता 7 वर्षीय मासूम की बरामदगी को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, टायर जलाकर किया प्रदर्शन
#
पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 100 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी।
#
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई होटल और मिठाई दुकानों में एक्सपायरी
वाले
खाद्य सामग्री, छापेमारी जब्त
#
रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाले में 85 वर्षीय नरसिंह दास गिरफ्तार, 6.32 करोड़ रुपये के फर्जी भुगतान का आरोप
#
रेलवे फाटक पर गंदे पानी का कब्जा, दीपावली-छठ से पहले बढ़ी परेशानी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
इंडिया गठबंधन की बैठक पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का तंज, बोले-‘जिसका नेता कमजोर है, उसके बैठक का क्या मतलब....
#
दुर्गा पूजा में गिटार थीम पर आधारित पंडाल बनाया गया
#
वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन की तैयारी तेज, कांग्रेस पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया पहुंचे धनबाद ,मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना.......
.
#
कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....
#
पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक .....