Date: 17/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सत्ता के शिखर पर भी नहीं भूले गांव की परंपरा, लखनपुर में परिवार संग छठ मनाने पहुंचे सम्राट चौधरी।

11/16/2026 3:38:00 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Munger : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी छठ महापर्व के मौके पर अपने पैतृक गांव तारापुर के लखनपुर पहुंचे हैं। आज सुबह मुख्यमंत्री अपनी पत्नी, पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छठ घाट पहुंचे, जहां वे उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से घाट पर विशेष तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी देर रात पटना से सड़क मार्ग के जरिए अपने गृह जिले मुंगेर के तारापुर स्थित पैतृक गांव लखनपुर पहुंचे थे। सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री अपनी पत्नी, पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पारंपरिक तरीके से छठ पूजा में शामिल होने के लिए अपने आवास से रवाना हुए। मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ लखनपुर उत्तर टोला स्थित छठ घाट पर पहुंचकर उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। घाट पर साफ-सफाई, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। घाट और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आने-जाने वाले रास्तों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने परिवार के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ में शामिल होकर पारंपरिक रूप से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे।                  

 

मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट