Date: 17/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जन्मदिन पर बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचे CM सम्राट चौधरी, 9.10 करोड़ से होगा रत्नेश्वर नाथ मंदिर का कायाकल्प!

11/16/2026 3:38:00 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Munger : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने जन्मदिन की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के दर्शन और आशीर्वाद के साथ की। छठ महापर्व के मौके पर देर रात अपने पैतृक गांव मुंगेर जिले के तारापुर स्थित लखनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुबह सबसे पहले अपने परिवार के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रसिद्ध रत्नेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रत्नेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के प्रस्तावित विकास एवं पुनर्स्थापना कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दरअसल, पर्यटन विभाग की ओर से करीब 9 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से प्रसिद्ध रत्नेश्वर नाथ मंदिर का कायाकल्प किया जाना है। इस योजना के तहत मंदिर परिसर को और अधिक आकर्षक, व्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुकूल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने जन्मदिन के दिन बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेककर अपने दिन की शुरुआत की। एक तरफ छठ महापर्व पर परिवार के साथ आस्था और परंपरा का निर्वहन, तो दूसरी तरफ अपने क्षेत्र की धार्मिक विरासत के विकास का जायजा।मुख्यमंत्री का यह दौरा तारापुर सहित पूरे मुंगेर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब 9 करोड़ 10 लाख रुपये की विकास योजना से रत्नेश्वर नाथ मंदिर को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है। वहीं मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर सीएम के परिवार वालों सही लोगों ने बधाई भी दी 

 

मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट