Date: 17/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नागफनी कोयल नदी घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न!

11/16/2026 3:38:00 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Gumala : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। सिसई प्रखंड के प्रसिद्ध नागफनी स्थित कोयल नदी छठ घाट पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।  नागफनी कोयल नदी घाट पर छठ पूजा करने के लिए डालटेनगंज, रांची समेत झारखंड के कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे थे। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से घाट पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की आराधना की।

 

गुमला  से कोयलांचल लाइव के लिए अमित कुमार की रिपोर्ट