Date: 05/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

थोड़ी सी चूक, हो सकते है हाथ पांव बराबर, सड़क का यह है खस्ता हाल....

11/5/2026 11:30:06 AM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gumla : गुमला जिला से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 143a का हिस्सा स्थान पर टूट जाने के कारण सड़क काफी खतरनाक बनती जा रही है यह सड़क गुमला को लोहरदगा होते हुए लातेहार पलामू बनारस को जोड़ने का काम करती है बावजूद इसके इस सड़क की स्थिति इतनी खराब होने से कई तरह के सवाल खड़े होते हैं । गुमला जिला मुख्यालय में बने सड़को पर कई स्थानों पर गड्ढे लगातार दुर्घटना का कारण बन रहे है जिसके कारण कई लोगों की जान भी चली गई है, बावजूद प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से इस सड़क को बेहतर बनाने को लेकर कोई ख़ास पहल नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। लोगों ने स्पष्ट कहा है कि इस सड़क को बेहतर नहीं किए जाने से कई लोगों की जान भी चली गई है स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार सिंह की माने तो या सड़क लगातार लापरवाही के कारण बर्बाद होता जा रहा है और इसे बनवाने के लिए प्रशासन की ओर से पहल नहीं होना निश्चित रूप से काफी चिंता का विषय है, उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यह सड़क 24 घंटा वाहनों की सक्रियता के कारण व्यस्त रहता है।  इस सड़क की मरम्मति को लेकर प्रशासन की ओर से पहल नहीं होने से समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है वहीं स्थानीय युवक विकास कुमार की माने तो दुर्भाग्य की बात है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह के गड्ढो पर मिट्टी का डाल देना सड़क और खतरनाक बनाने जैसा है, उन्होंने कहा कि हल्की बारिश होने के बाद लोगों को यह पता ही नहीं चल पाता है कि किस स्थान पर गड्ढा है और कहां सड़क समतल है जिसके कारण बाइक सवार स्कूटी सवार लोग कई बार गिर कर अपनी जान भी गवा चुके हैं वही जो बड़ी गाड़ी आती है उसे भी पता नहीं चल पाता है कि सड़क की स्थिति कैसी है जिसके कारण कई बार अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने कई बार प्रशासन से सड़क मरम्मत  करने को लेकर मांग किया गया है लेकिन प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने के कारण सड़क की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। विकास कुमार की माने तो यह सड़क गुमला को लातेहार और पलामू से होते हुए प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस को जोड़ती है बावजूद  इस ओर सम्बंधित विभाग के अधिकारियो का ध्यान नहीं जा रहा है । 
 
गुमला से कोयलांचल लाइव के लिए अमित राज की रिपोर्ट |




ट्रेंडिंग न्यूज़

# आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
#
 
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....

# अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
# शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...
# बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....