Date: 19/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 हिंदी साहित्यकार और युवा कवि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नीलोत्पल ने अपने जन्म भूमि पर किया पांचवे पुस्तक का विमोचन 

11/18/2026 1:01:02 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dumka :  दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत नोनीहाट गांव के रहने वाले युवा साहित्यकार कवि ने अपने जन्मभूमि नोनीहाट की सड़क पर दुल्हिन सावधान नामक पुस्तक का विमोचन किया जिसमें कई गणमान्य उपस्थित हुए। जहां से रोज सैकड़ों रास्ते गुजरते हैं, वहीं साहित्य ने सजाई अपनी महफिल। दुमका के नोनीहाट बस स्टैंड की सड़क पर आयोजित 'खुले साहित्य उत्सव' में चर्चित लेखक नीलोत्पल मृणाल के पांचवें उपन्यास 'दुल्हिन सावधान!' का हुआ लोकार्पण। खुले आसमान के नीचे किताबों, विचारों और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला। साहित्य को सभागारों से निकालकर आम लोगों के बीच पहुंचाने की इस पहल ने आयोजन को यादगार बना दिया। इस कार्यक्रम में जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी , पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख , दुमका डीडीसी अनिकेत सचान,प्रशिक्षु आईएएस अनिमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए । नीलोत्पल ने कहा यह गांव की मिट्टी है और अपनी जन्मभूमि पर इस अपने पाँचवीं उपन्यास का विमोचन करवाया इसलिए यह खास पल है कि गांव के लोग हिंदी साहित्य का मतलब समझे ।  इस यादगार पल का गवाह बनने पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने इनके इस सफलता के लिए धन्यवाद दिया कहा कि जो देश के बड़े मंच पर अपनी कला का जलवा बिखेरते हैं वह कवि आज अपने गांव की सड़क पर विमोचन कर अपने मिट्टी की खुशबू को और सुंदर बना दिया । पूर्व मंत्री बादल और लुईस मरांडी सहित अधिकारियों ने धन्यवाद दिया ।  बड़े बड़े मंच पर जलवा बिखेरने वाले यह कवि दिल्ली के।मुखर्जी नगर में आईएएस का तैयारी करने गया था वहीं से हिंदी साहित्य के लिए किए आंदोलन के बाद चर्चा में आया और अब ये कवि पूरे देश के दिलों पर अपनी लेखनी और गायन से राज कर रहा । इस कार्यक्रम में देश के कई अधिकारी बॉलीवुड के कलाकार ,कई सीरियल के कलाकार भी ऑनलाइन जुड़े ।
 
दुमका से कोयलांचल लाइव के लिए विजय तिवारी की रिपोर्ट |