Date: 25/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
24 घंटे तक दलदल में फंसे रहे बुजुर्ग, गोताखोरों ने मौत के मुंह से सुरक्षित निकाला!
11/25/2026 2:09:00 PM IST
28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर के ऐतिहासिक कष्टहरणी घाट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां दलदल में 24 घंटे से अधिक समय तक फंसे एक बुजुर्ग को गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सोमवार से दलदल में फंसे वृद्ध की मंगलवार की सुबह जानकारी मिलने पर गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। समय रहते उन्हें बाहर निकालकर एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। तस्वीरें मुंगेर के ऐतिहासिक कष्टहरणी घाट की हैं, जहां सोमवार से दलदल में फंसे एक बुजुर्ग की जान पर आफत आ गई थी। बताया जा रहा है कि वृद्ध 24 घंटे से अधिक समय तक दलदल में फंसे रहे। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही गोताखोर एवं आपदा मित्र विशाल कुमार और सौरव कुमार मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद दोनों गोताखोरों ने बुजुर्ग को दलदल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए वृद्ध की पहचान दिलीप वर्मा के रूप में हुई है, जो लखीसराय के निवासी बताए जा रहे हैं। लंबे समय तक दलदल में फंसे रहने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक हो गई थी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया।वृद्ध के दलदल में फंसे होने की खबर मिलते ही घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने गोताखोर विशाल कुमार और सौरव कुमार की तत्परता और साहस की सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर कष्टहरणी घाट पर मौजूद दलदल और असुरक्षित स्थानों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। जरूरत है कि घाट पर खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर वहां लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
75 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, अब योगी आदित्यनाथ को मिलना चाहिए मौका: नारायण गिरी महाराज
#
अब डिजिटल और सुरक्षित होंगे पुलिस के पुराने रिकॉर्ड, धनबाद में बना आधुनिक रिकॉर्ड रूम!
#
BCCL में सफाई कर्मियों के लिए खुलेगा सांध्यकालीन स्कूल, 15 जनवरी तक खाली पदों पर होगी बहाली
#
कार्तिक पूर्णिमा पर दामोदर घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, पुण्य की डुबकी लगाकर मांगी परिवार की खुशहाली!
#
कार्तिक पूर्णिमा पर दोमुहानी में आस्था का महाकुंभ, श्रद्धालुओं संग सरयू राय ने लगाई डुबकी!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
छठ पूजा से पहले घाटों की बदलेगी सूरत, सफाई और रोशनी पर नगर पंचायत का जोर
#
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, झारखंड समेत तीन राज्यों से मांगी रिपोर्ट; 23 नवंबर को सुनवाई..
#
रेलवे फाटक पर गंदे पानी का कब्जा, दीपावली-छठ से पहले बढ़ी परेशानी
#
पुरुलिया-जमशेदपुर एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौ-त, दो गंभीर
#
धनबाद में अंडर-14 क्रिकेटरों के चयन की तैयारी तेज, 21 और 22 नवंबर को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में होगा ट्रायल