Date: 25/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
75 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, अब योगी आदित्यनाथ को मिलना चाहिए मौका: नारायण गिरी महाराज
11/25/2026 7:17:47 PM IST
4
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: बिहार के गया पहुंचे उत्तर प्रदेश के जूना अखाड़ा के दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब योगी आदित्यनाथ को देश की जिम्मेदारी सौंपने का मौका मिलना चाहिए। महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि जब 75 वर्ष की उम्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तो योगी आदित्यनाथ को भी देश का नेतृत्व करने का अवसर मिलना चाहिए।
गया में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नारायण गिरी महाराज ने योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। ऐसे कई काम किए गए हैं, जो पहले नहीं हो पा रहे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि योगी आदित्यनाथ को देश की जिम्मेदारी मिलती है, तो भारत में विकास की गति और तेज होगी।
महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 वर्ष की उम्र के बाद बदलाव की बात कही थी, लेकिन वे खुद 75 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बने। ऐसे में अब योगी आदित्यनाथ को भी देश का प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलना चाहिए। हालांकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा बदले जाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का आंतरिक मामला है और इस पर पार्टी ही फैसला ले सकती है।
हरिद्वार कुंभ की तैयारियों की भी दी जानकारी
प्रेस वार्ता के दौरान नारायण गिरी महाराज ने हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले में बिहार से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। कुंभ को लेकर नगर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एक दिसंबर को भूमि पूजन होगा। वहीं, 6 मार्च, 8 मार्च और 14 मार्च को अमृत स्नान निर्धारित है। महाराज ने कहा कि उनका मुख्य कार्य मंदिरों की सेवा करना है, लेकिन योगी आदित्यनाथ के कार्यों को देखते हुए वे चाहते हैं कि उन्हें देश का नेतृत्व करने का अवसर मिले।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अब डिजिटल और सुरक्षित होंगे पुलिस के पुराने रिकॉर्ड, धनबाद में बना आधुनिक रिकॉर्ड रूम!
#
24 घंटे तक दलदल में फंसे रहे बुजुर्ग, गोताखोरों ने मौत के मुंह से सुरक्षित निकाला!
#
BCCL में सफाई कर्मियों के लिए खुलेगा सांध्यकालीन स्कूल, 15 जनवरी तक खाली पदों पर होगी बहाली
#
कार्तिक पूर्णिमा पर दामोदर घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, पुण्य की डुबकी लगाकर मांगी परिवार की खुशहाली!
#
कार्तिक पूर्णिमा पर दोमुहानी में आस्था का महाकुंभ, श्रद्धालुओं संग सरयू राय ने लगाई डुबकी!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
छठ पूजा से पहले घाटों की बदलेगी सूरत, सफाई और रोशनी पर नगर पंचायत का जोर
#
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, झारखंड समेत तीन राज्यों से मांगी रिपोर्ट; 23 नवंबर को सुनवाई..
#
रेलवे फाटक पर गंदे पानी का कब्जा, दीपावली-छठ से पहले बढ़ी परेशानी
#
पुरुलिया-जमशेदपुर एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौ-त, दो गंभीर
#
धनबाद में अंडर-14 क्रिकेटरों के चयन की तैयारी तेज, 21 और 22 नवंबर को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में होगा ट्रायल