Date: 26/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
1855 की ऐतिहासिक लाइब्रेरी में छिपी संविधान की अनमोल धरोहर, हर पन्ने पर बनी है खूबसूरत कलाकृति!
11/26/2026 12:59:53 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया देश का संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया. संविधान दिवस के मौके पर गया की ऐतिहासिक डिविजनल लाइब्रेरी में रखी भारतीय संविधान की एक दुर्लभ छाया प्रति चर्चा का विषय बनी हुई है. संसद में सुरक्षित संविधान की मूल प्रति की हूबहू फोटो प्रतिलिपि यहां बेहद संभालकर रखी गई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके हर पन्ने पर अलग-अलग खूबसूरत कलाकृतियां और आकर्षक चित्रकारी देखने को मिलती हैं|1855 में स्थापित बिहार की सबसे पुरानी लाइब्रेरी में शामिल गया डिविजनल लाइब्रेरी में मौजूद इस दुर्लभ प्रतिलिपि में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हस्ताक्षर हैं. वहीं, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल समेत संविधान निर्माण से जुड़े कई महापुरुषों के हस्ताक्षर भी इसमें मौजूद हैं. इस दुर्लभ छाया प्रति को कुछ दशक पहले राजाराम मोहन राय फाउंडेशन के माध्यम से लाइब्रेरी को उपलब्ध कराया गया था| संविधान की इस अनमोल धरोहर को देखने और इसके ऐतिहासिक महत्व को समझने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. खासकर शोधकर्ताओं और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है. लाइब्रेरी में करीब 150 साल पुरानी विश्व इतिहास की किताबें, विभिन्न देशों के इतिहास से जुड़ी दुर्लभ पुस्तकें और विश्वकोश भी सुरक्षित रखे गए हैं| डिविजनल लाइब्रेरी के प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी बताते हैं कि संविधान की यह छाया प्रति लाइब्रेरी की अनमोल धरोहर है. इसके प्रत्येक पन्ने पर बनी अलग-अलग कलाकृतियां और महापुरुषों के हस्ताक्षर इसे बेहद खास बनाते हैं. इसे विशेष पाठकों और शोधकर्ताओं को दिखाया जाता है. लाइब्रेरी प्रशासन इस ऐतिहासिक धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए पूरी सावधानी से सहेजकर रख रहा है|
गया से कोयलांचल लाइव लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि देने कल घोड़ाबांधा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रशासन अलर्ट..
#
उत्कल एसोसिएशन के 93वें स्थापना दिवस का भव्य समापन! राज्यपाल ने की समाज के योगदान की सराहना!
#
CSIR-NML का 77वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, राज्यपाल संतोष गंगवार ने वैज्ञानिकों को दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र!
#
जाति की दीवार टूटी, दहेज को कहा ना! संविधान दिवस पर दक्ष-श्रेया की शादी बनी मिसाल!
#
संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने लिया शपथ, एसएसपी ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा : उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच किया पोषण पोटली का वितरण
#
तीन महीने पहले मिली साइकिल, फिर किस बात का वितरण? फोटो खिंचवाने ठंड-बारिश में बुलाए गए बच्चे!
#
बारामुड़ी में नोटिस के बाद प्रभावितों से मिली कांग्रेस, अजय दुबे बोले- राजनीति नहीं, न्याय दिलाने आए हैं
#
भूली में महिला के 20 हजार रुपये चोरी, बाइक सवार अपराधी फरार
#
बाबाधाम पथ पर अनोखी कांवड़ों ने खींचा हर श्रद्धालु का ध्यान