Date: 26/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने लिया शपथ, एसएसपी ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प!

11/26/2026 12:59:53 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी एक स्वर में संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए खड़े रहे। डॉ० वकारिब ने सभी को संवैधानिक मूल्यों, आदर्शों एवं कर्तव्यों के पालन का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि संविधान ही हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है और पुलिस बल का कर्तव्य है कि वह इन मूल्यों को अपने आचरण और सेवा में सर्वोपरि रखे।इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा करेंगे, कानून का शासन सुनिश्चित करेंगे और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ समानता, न्याय और भाईचारे के सिद्धांतों पर कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान परिसर में देशभक्ति का माहौल छाया रहा और सभी ने संविधान दिवस की भावना को आत्मसात करते हुए अपने संवैधानिक दायित्वों के प्रति पुनः समर्पण का भाव व्यक्त किया।
 
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट