Date: 26/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

उत्कल एसोसिएशन के 93वें स्थापना दिवस का भव्य समापन! राज्यपाल ने की समाज के योगदान की सराहना!

11/26/2026 5:47:13 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर उत्कल एसोसिएशन के 93वें स्थापना दिवस समारोह का समापन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर राज्यपाल को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में ओडिशा की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की झलक भी देखने को मिली, जहां कलाकारों ने पारंपरिक ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं, उत्कल समाज के विकास और उत्थान में अहम योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जमशेदपुर में उत्कल एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की। विशेष रूप से एसोसिएशन की ओर से संचालित विद्यालय के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को उन्होंने सराहनीय बताया। राज्यपाल ने कहा कि समाज को ऐसे युवाओं का निर्माण करना होगा, जो अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहें और आधुनिक ज्ञान एवं तकनीक के बल पर देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि परंपरा और आधुनिकता का समन्वय ही एक सशक्त और विकसित भारत की आधारशिला है।
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट