Date: 28/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सुबह-सुबह ठेकेदार के घर ईओयू की रेड! अचानक पहुंची टीम ने खंगाला आवास!

11/27/2026 12:37:30 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Aurangabad :औरंगाबाद आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने सुबह दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर में एक ठेकेदार के पैतृक आवास पर छापेमारी की। टीम सुबह करीब पौने नौ बजे पुलिस बल के साथ अचानक गांव पहुंची और सुधीर कुमार पांडेय  के आवास पर तलाशी अभियान शुरू किया। ईओयू की इस कार्रवाई से शमशेरनगर और आसपास के इलाके में हलचल मच गई।छापेमारी के दौरान प्रशासनिक निगरानी और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। दाउदनगर के अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिंह और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ऋषु राज मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर मौजूद हैं। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में ईओयू के पदाधिकारी आवास के अंदर जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं

 

औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट