Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
IND vs BAN: ऋषभ पंत ने बल्ले से गेंदबाज़ो के छुड़ाए छक्के,शतक जड़कर रचा इतिहास,धोनी के बराबर पहुंचे पंत
9/21/2024 11:47:04 AM IST
7513
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chennai :
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में पहले शतक के साथ धमाकेदार वापसी की है। बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे चेन्नई में पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने अपनी धुआंधार बैटिंग से सभी बांग्लादेश गेंदबाज़ो के छक्के छुड़ा दिए हैं। अपने मन-पसंदीदा खिलाड़ी को इस तरह से खेलते देख भारतीय फैंस को सबसे बड़ा तोहफा मिल गया है,क्योंकि ऋषभ पंत ने टीम के सबसे बड़े मैच में अपना पुराना खूंखार रूप दिखा दिया है। टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आज बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस को रोमांचित कर दिया। जानकारी के अनुसार 26 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 128 गेंदों पर 109 रन बना दिए। इस दौरान ऋषभ पंत ने 85.16 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 13 चौके और 4 छक्के ठोक दिए। ऋषभ पंत ने चेन्नई टेस्ट की दोनों ही पारियों में कमाल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ दिया। ऋषभ पंत ने 124 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं पहली पारी में भारत का स्कोर जब 3 विकेट पर 34 रन था,तो ऐसे नाजुक मौके पर ऋषभ पंत ने काउंटर अटैक करते हुए 52 गेंद पर 39 रन की तेज तर्रार पारी खेली और बांग्लादेशी के गेंदबाजों को मुंहतोड़ जवाब दिया। वही ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी के बराबर पहुंच गए हैं। वही महेंद्र सिंह धोनी ने 144 टेस्ट पारियों में 6 शतक लगाए थे,जबकि ऋषभ पंत ने 58 टेस्ट पारियों में ही 6 शतक जड़ने का कारनामा किया है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भारत बनाम अफगानिस्तान ODI अपडेट: हरशित राणा की वापसी से बढ़ी टीम की ताकत
#
भारत की बेटियों का दमदार प्रदर्शन: नीदरलैंड्स को 95 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत
#
राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में औरंगाबाद की बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
#
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां जोरों पर, दुनिया भर में बढ़ा फुटबॉल का क्रेज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
ठंडे पानी और शेड के अभाव में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सुविधाओं पर उठे सवाल