Date: 05/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जिस पत्नी को वह ढूंढता रहा दरबदर वह मिली ऐसी जगह जिसे देखकर पति के उड़ गए होश
11/10/2024 6:11:14 PM IST
7521
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Pune :
महाराष्ट्र में पुणे के फुरसुंगी इलाके में एक लाश मिलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 24 वर्षीय स्वप्नाली उमेश पवार की लाश उस सोफा-कम-बेड के अंदर मिली,जिस पर उसका पति उमेश दो दिनों से सोता रहा था। यह घटना जैसे ही परिवारवालों और पड़ोसियों को मिली उन सभी के लिए सदमे का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार कैब ड्राइवर उमेश जब अपनी पत्नी स्वप्नाली को विगत 7 नवंबर की सुबह फोन किया,उस समय वह बीड में एक सवारी छोड़ने गए थे। लेकिन अगली सुबह जब उसने स्वप्नाली को दुबारा कॉल किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। जिसके बाद परेशान होकर उमेश ने पुणे के एक दोस्त को उसके घर जाकर देखने को कहा,लेकिन उसके दोस्त ने उमेश को बताया की स्वप्नाली घर पर नहीं थी। पुणे से लौटने के बाद उमेश ने अपने क्षेत्र में स्वप्नाली को ढूंढने की कोशिश की। वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर भी गया,लेकिन उसे स्वप्नाली का कोई भी सुराग नहीं मिला। लेकिन बीते शनिवार की सुबह जब उमेश ने देखा कि घर से उसकी पत्नी के कुछ कीमती सामान भी गायब हैं,तो उसने सोफे के अंदर बने स्टोरेज कम्पार्टमेंट को खोलकर देखने का मन हुआ,उमेश ने जैसे ही उसे खोला वहां पर उसे अपनी पत्नी स्वप्नाली की लाश मिली। सोफे के अंदर स्वप्नाली को ठूंसा गया था। उमेश के लिए यह सब देखना बर्दाश्त के बहार था,क्योंकि वह पिछले दो दिनों से उसी सोफे पर सो रहा था,जिसमे उसकी पत्नी स्वप्नाली की लाश थी। वही घटना की सूचना मिलते ही पुणे पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। इस घटनाक्रम पर पुलिस का कहना है कि स्वप्नाली की हत्या गला घोंटकर की गई थी और उसकी गर्दन पर नाखून के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस को शक है कि यह किसी परिचित व्यक्ति की करतूत हो सकती है, क्योंकि घर में जबरन घुसने के निशान नहीं मिले हैं। साथ ही घटना के समय उमेश भी पुणे में नहीं था,जिससे पुलिस का शक किसी अन्य व्यक्ति पर जाता है। पुलिस ने बताया कि स्वप्नाली के पति ने एक व्यक्ति का जिक्र किया जो अक्सर उनके घर आता-जाता था और कभी-कभी रात में रुक भी जाय करता था। जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति के घर पर तलाशी ली,लेकिन वह वहां नहीं मिला। वही उमेश की शिकायत पर हत्या और चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति आखिरी बार स्वप्नाली के घर गया था,और घटना के बाद से उसका फोन बंद है। जिसके लिए उसकी खोजबीन जारी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर: बर्मामाइंस गोलीकांड में घायल आफताब आलम की मौत, थाने पर हंगामा, इलाके में सुरक्षा कड़ी
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पार दिया बड़ा बयान !
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
लकड़ी टाल में अचानक लगी आग ,मची अफरा-तफरी
#
लोकसभा प्रभारी सतीश पॉल मुंजवी ने केंद्र सरकार पर बोलै हमला, कहा महंगाई, बेरोजगारी और...