Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जेल में रहने के लिए जापानी वृद्धा ने किया जान बूझकर अपराध
2/9/2025 2:06:32 PM IST
7544
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: जापान में बढ़ती उम्र की आबादी के संकट को उजागर करने वाली एक और घटना सामने आयी हैं। एक बुज़ुर्ग महिला ने जान बूझ कर अपराध किये ताकि वह जेल में सुरक्षित और स्वतंत्र रूप से रह सके, क्योंकि उसे घरवालों के द्वारा छोड़ दिया गया था। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 81 वर्षीय महिला जिसकी पहचान अकियो के रूप में हुई है, को चोरी के लिए दो बार जेल भेजा गया है, पहली बार जब वह 60 वर्ष की थी, तब उसने भोजन चुराया था और बाद में जब पेंशन पर जीवित रहना मुश्किल हो गया था, तो इसने इसे दोहराया।
अकियो को टोचिगी महिला जेल में रखा गया था, जो जापान की सबसे बड़ी जेल है। इसमें करीब 500 कैदी हैं, जिनमें से ज्यादातर बुज़ुर्ग हैं। अकियो ने अपनी कैद के बारे में बताते हुए कहा, "मैंने एक गलत निर्णय लिया और दुकान से चोरी कर ली, यह सोच कर कि यह एक छोटी सी बात होगी। अगर में आर्थिक रूप से स्थिर होती और मेरी जीवनशैली आरामदायक होती तो मैं निश्चित रूप से ऐसा नहीं करती।" उन्होंने कहा, "इस जेल में बहुत अच्छे लोग हैं। शायद यह जीवन मेरे लिए सबसे स्थिर है।"
जेल कि सज़ा से पहले अकियो अपने 43 वर्षीय बेटे के साथ रहती थी, जो नहीं चाहता था कि वह वहां रहे और अक्सर उसे वहाँ से चले जाने के लिए कहता था। अक्टूबर 2024 में रिहा होने के बाद वह शर्म और अपने बेटे के फैसले के दार से जूझती रही। उन्होंने कहा "मुझे दार हैं कि वह मुझे किस नज़र से देखेगा। अकेले रहना बहुत मुश्किल काम है और मुझे शर्म आती है कि मैं इस स्थिति में आ गई। मुझे सच में लगता है कि अगर मेरी इच्छाशक्ति मजबूत होती तो मैं एक अलग जीवन जी सकती थी, लेकिन अब मैं इस बारे में कुछ भी करने के लिए बहुत बूढी हो गई हूँ।"
जेल के एक अधिकारी ताकायोशी शिरानागा ने इस बात पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुज़ुर्ग कैदियों के लिए जेल में रहना, बाहर अकेले मरने से बेहतर है और कई कैदी यदि संभव हो तो जेल में रहने के लिए 11,200 से 16,800 रुपये (20,000 से 30,000 येन ) मासिक भुगतान करने को भी तैयार हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
UNSC की दावेदारी में भारत की बड़ी पहल, जयशंकर ने शुरू किया वैश्विक अभियान
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी
#
FATF में भारत की बड़ी जीत: विवेक अग्रवाल बने उपाध्यक्ष, वैश्विक मंच पर बढ़ा देश का प्रभाव
#
युद्ध और कूटनीति के बीच फंसी दुनिया, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश