Date: 21/05/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कोयला एवं खान मंत्री सतीश चंद्र दुबे का चुनावी दौरा, विरोधियो की बढ़ी चिंता 

5/18/2025 6:00:06 PM IST

64
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :बोधगया से पटना लौटने के क्रम में जहानाबाद जिला अतिथि गृह में  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का भव्य स्वागत किया गया।मंत्री श्री दुबे को पारंपरिक अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मिडिया से बात करते हुए सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भारत आज वैश्विक मंच पर सशक्त और सम्मानित स्थिति में खड़ा है।” जिला अतिथि गृह में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के साथ मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बैठकर क्षेत्रीय मुद्दों पर संगठन से जुड़े विचारों पर चर्चा की। जिसमे पूर्व जिला अध्यक्ष  कुमार अवधेश,पूनम सिन्हा,अजय कुमार देव सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक समर्पित पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट