Date: 20/05/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 ब्राउन तस्कर गिरोह के मास्टरमाइंड सहित  13 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे 

2/28/2025 5:11:37 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : जमशेदपुर में  जुगसलाई थाना की पुलिस ने ब्राउन तस्कर गिरोह के 13 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। चौकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार सदस्यों में तीन नाबालिक है। वही इस ब्राउन शुगर तस्कर गिरोह का मास्टरमाइंड अब्दुल हमीद भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया  है। बताया जा रहा है कि यह तस्कर जमशेदपुर सरायकेला और आसपास के जिला में ब्राउन  शुगर का तस्करी करता था। वही गिरफ्तार तस्कर के पास से 150 ग्राम ब्राउन शुगर डिजिटल तराजू रैपर और पाउच बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्र में ब्राउन शुगर का तस्करी करता है।  जिसमें कई महिला भी शामिल है. वही नगमा खातून नमक को महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  आपको बता दे किस सरायकेला जिला के आदित्यपुर ड्रग्स का हब बन गया है।  वही ब्राउन शुगर का तस्करी जुगसलाई और आदित्यपुर से खुलेआम हो रहा है। 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट