Date: 21/05/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डिमना लेक के गहरे पानी में डूबकर दो युवकों की मौत , सिविल डिफेंस की मदद से चार अन्य की तलाश  

5/20/2025 3:57:42 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगों के रहने वाले दो युवक के डिमना लेक में डूबने से मौत हो गई है। हालांकि 6 दोस्त डिमना  लेक में स्नान करने गया था तभी दो दोस्त गहरे पानी में चला गया जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।  15 घंटे बाद एक युवक शव को सिविल डिफेंस ने बरामद कर लिया है और दूसरा शव की तलाश जारी है।  दोस्तों का कहना है कि वह लोग शाम में लगभग पांच 5:30 बजे स्नान करने पहुंचे जैसे ही सभी दोस्त अंदर प्रवेश किया कि अचानक दोस्त गहरा पानी में चला गया। हालांकि एक दोस्त उसे बचाने का प्रयास किया जब वह भी डूबने लगा तो वह अपना जान बचाकर बाहर  निकल गया। उसके बाद सभी चारों दोस्त मानगो पहुंच दोनों बच्चों के परिवार वालों को सूचना दी।  रात से हीं दोनों को खोजाई जारी थी।  15 घंटा बीतने के बाद सिविल डिफेंस के टीम ने एक शव को बरामद  कर लिया हैऔर दूसरे की खोज अभी भी जारी है।  वहीं परिवार के लोग का कहना है कि यह बच्चा यह कह कर निकाला था कि हम प्रोजेक्ट बनाने जा रहे हैं अपने दोस्त के घर और सभी डिमना लेक पहुंच गया। मामले में  परिवार के लोग लोगों को रो-रो कर बुरा हाल है। एक बच्चा पॉलिटेक्निक का छात्र था तो दूसरा दसवीं का।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट