Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
12 जून को इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक, जिला स्तर पर कोऑर्डिनेशन की होगी समीक्षा
6/9/2025 11:49:55 AM IST
7604
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक होने वाली है. असे लेकर विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बताया कि 12 जून को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई गई है. इंडिया गठबंधन के को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक होगी. इसके अलावे इस बैठक में सभी उपसमितियों के सदस्य भी मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि बैठक तेजस्वी यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड पर बुलाई गई है.
पहले हो चुकी है तीन बैठक:
बिहार विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन की यह चौथी बैठक होगी. इस बैठक में इंडिया गठबंधन में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के शामिल होने को लेकर भी चर्चा हो सकती है. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस कई बार राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात कर चुके हैं.
इस बैठक में क्या होगा खास:
इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में गठबंधन का जिला स्तर पर कैसे प्रचार प्रसार हो, सोशल एवं डिजिटल मीडिया पर कैसे गठबंधन की बातों को प्रसारित किया जाए इन तमाम बिंदुओं पर चर्चा होगी.
इंडिया गठबंधन की पहली बैठक:
इंडिया गठबंधन की पहली बैठक 17 अप्रैल को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में हुई थी. तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गठबंधन के सभी 6 घटक दालों के प्रदेश के बड़े नेता शामिल हुए थे. इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि तेजस्वी यादव को इस गठबंधन के कोऑर्डिनेशन कमिटी का अध्यक्ष बनाया जाए.
कृष्णा अल्लावरु ने की थी घोषणा:
बैठक के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने तेजस्वी यादव के कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष के नाम की घोषणा की थी. पहली बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी के 13 सदस्यों को बनाने को लेकर बात कही गई.
को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक
इंडिया गठबंधन की दूसरी बैठक:
इंडिया गठबंधन की दूसरी बैठक 24 अप्रैल को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई. 2 बजे से बैठक बुलाई गई थी लेकिन तेजस्वी यादव 3 बजे बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में इंडिया गठबंधन में 21 सदस्य बनाने का फैसला किया गया. इसके अलावा जिला स्तर पर कैसे सभी 6 घटक दलों के बीच संबंध बैठे इसको लेकर चर्चा हुई थी.
कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य:
इंडिया गठबंधन में समन्वय समिति के लिए 21 सदस्यों का नाम तय हुए हैं, उनमें राजद के तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, सांसद संजय यादव, आलोक मेहता और रणविजय साहू को शामिल किया गया है. वहीं कांग्रेस से चार सदस्यों में बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधानमंडल में नेता डाॅ. शकील अहमद खान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा को समन्वय समिति में शामिल किया गया है.
कोऑर्डिनेशन कमेटी में सीपीएम के तीन सदस्य:
वामदलों में भाकपा माले से तीन सदस्यों में सांसद राजाराम सिंह, प्रदेश सचिव कुणाल और धीरेंद्र झा के नाम तय किये गये. सीपीएम के तीन सदस्यों में ललन चौधरी, अजय कुमार और अवधेश कुमार, सीपीआइ से राम नरेश पांडेय, राम बाबू कुमार और अजय कुमार सिंह समन्वय समिति के सदस्य बनाये गये हैं. वहीं वीआइपी के तीन सदस्यों में अध्यक्ष मुकेश सहनी, बाल गोविंद बिंद और पप्पू चौहान के नाम हैं.
इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक:
इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक 4 मई को पटना के दीघा स्थित रिसोर्ट में आयोजित की गई. इस बैठक के बारे में चर्चा है कि इसे मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के तरफ से आयोजित किया गया था. इस बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी 6 घटक दलों के 38 जिला के जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री को बुलाया गया था. इस बैठक में जिला स्तर पर सभी छह घटक दलों के कोऑर्डिनेशन कमिटी बनने पर प्रस्ताव पारित हुआ.
तेजस्वी होंगे सीएम का चेहरा:
मुकेश सहनी ने बताया कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा इस बात पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है. हालांकि आरजेडी, मुकेश सहनी की पार्टी VIP और वाम दलों के तरफ से तेजस्वी के नाम पर सहमति बन गई है. लेकिन कांग्रेस के तरफ से अभी तक तेजस्वी के नाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एसआईआर के खिलाफ इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
#
सड़क-पुल के लिए डुमरिया में जोरदार प्रदर्शन, BDO-CO की गैरमौजूदगी पर ग्रामीणों ने दी तालाबंदी की चेतावनी!
#
पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना...
#
सरदार पटेल को सांसद ढुलू महतो ने दी श्रद्धांजलि, नेहरू की राजनीति पर साधा निशाना, युवाओं से की त्याग की भावना अपनाने की अपील
#
धनबाद में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर समारोह, सांसद राजाराम सिंह बोले- आर्थिक अधिकारों के जरिए देश को एकजुट करने में निभाई अहम भूमिका
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!