Date: 05/05/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आरएसबी प्लांट वन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया  

6/14/2025 2:02:25 PM IST

7480
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  :आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएसबी प्लांट वन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वही अधिकारियों तथा कर्मियों ने रक्तदान किया। शुभारंभ आरएसबी कंपनी के एमडी एसके बेहरा व समाज सेविका संगीता बेहरा ने किया। एमडी एसके बेहरा ने कहा कि जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर को सफल बनाने में जमशेदपुर ब्लड बैंक का सहयोग रहा। एचआर हेड जया सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट