Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विश्व रक्तदाता दिवस पर धनबाद कोयलांचल में रक्तदाताओं की रही भरमार
6/14/2025 4:16:57 PM IST
7461
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा ने आज समाहरणालय में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान किया।रक्तदान करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में रक्त के महत्व और जरूरतमंद व्यक्तियों तक रक्त की पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर समाहरणालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। वहीं लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से हम किसी की जान बचाकर उन्हें नया जीवन दे सकते हैं। यह हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। 18 से 65 वर्ष की उम्र के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान से पहले व्यक्ति को किसी भी गंभीर संक्रमण, बुखार या एलर्जी से मुक्त होना चाहिए। दो रक्तदान के बीच कम से कम 3 महीने का अंतर होना चाहिए। रक्तदाता को शराब, धूम्रपान या किसी अन्य नशे से दूर रहना चाहिए। शिविर में समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों के पुरुष एवं महिला कर्मियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में 43 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।
सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर
धनबाद के सदर अस्पताल में शनिवार को रोटी बैंक यूथ क्लब ,रेड क्रॉस सोसाइटी, भुली डोनर गुरूप ,एनसीसी कैडेट्स के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि 50 यूनिट ब्लड संग्रह करने का प्रयास है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जितने भी ब्लड डोनर है। उनको प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लोग ब्लड डोनेशन के लिए आगे आए। सिविल सर्जन ने कहा लोगों में एक भ्रांति है की रक्तदान करने से शरीर कमजोर हो जाता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। रक्तदान करने से कई फायदे हैं। उन्होंने बताया कि जो भी स्वस्थ व्यक्ति हैं।
वह रक्तदान कर सकते हैं।
एनसीसी कैडेटों ने रक्तदान किया
रक्तदान दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने रक्तदान में पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में 25 एनसीसी कैडेटों एवं पीआई स्टाफ ने भाग लिया। यह रक्तदान कार्यक्रम कार्यक्रम जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के द्वारा किया गया था।जिसमें डॉक्टर चंद्रभानु प्रताप एवं टीम ने 25 एनसीसी कैडेटों एवं पी आई का रक्त लिया इस मौके पर झारखंड बटालियन के आफिसर कर्नल संजय कंडवाल, सूवेदार मेजर रामकुमार सिंह, सूवेदार हिम बहादुर थापा, नायक सूवेदार श्याम सिंह, हवलदार सुखबीर सिंह एवं जगबंधु रवानी ने हिस्सा लिया।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुख्य सचिव ने SNMMCH का किया निरीक्षण, निरीक्षण के बाद SNMMCH का स्वास्थ्य सुविधा पर मुख्य सचिव ने कह दी बड़ी बात !
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
भीषण गर्मी को देखते हुए
;सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जल
#
भीषण गर्मी को देखते हुए
;सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जल
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस