Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
और अपराधियों की भेंट चढ़े ग्राम प्रधान सह भाजपा नेता बलराम मुंडा
6/29/2025 4:46:39 PM IST
7517
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
मारंगहादा थाना अंतर्गत काडेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की शनिवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें गोली मारने से अपराधियों ने लाठी, डंडे से भी जमकर पिटाई की। इस हमले में उनका भांजा आचू मुंडा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिली है कि बलराम मुंडा अपने घर में थे और बाहर बारिश हो रही थी। उसी दौरान 10-12 की संख्या में हथियारबंद अपराधी उनके घर में घुस आए। ग्रामीणों के अनुसार, हमलावरों के हाथों में देशी कट्टा और अन्य हथियार थे और वे लगातार कह रहे थे ग्रामप्रधान बनते हो, पुलिस से बात करते हो। इसके तुरंत बाद बलराम मुंडा पर गोली चला दी गई और बेरहमी से धारदार हथियार(तोनों) से काटकर उनकी हत्या कर दी गई। साथ ही बलराम के भांजा आचू मुंडा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावर लगभग 20 मिनट तक घर में रहे और इस दौरान न केवल हमला किया, बल्कि घर में रखे धान के बोरे फाड़ दिए और अन्य सामानों को भी तोनो से काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खूंटी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
भाजपा की ओर से संवेदनाओं का तांता :
हत्या के इस मामले में भाजपाइयों की ओर से संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है। बलराम मुंडा ग्रामीण मंडल खूंटी के विभिन्न पदों पर अपनी दायित्व निभा चुके थे। वर्तमान में ग्रामीण मण्डल में मंत्री पद के दायित्व में थे। उनके निधन पर खूंटी जिला भाजपा ने गहरी संवेदना प्रकट की है। शोक प्रकट करने वालों में पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग कैलाश राम, गंदौरी गुड़िया, जगन्नाथ मुंडा, भागीरथ राय, जिला महामंत्री संजय साहू निखिल कन्डूलना, जिला मंत्री गोपाल स्वर्णकार, मंजु देवी, संजय नाग, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, जिला मिडिया प्रभारी अनुप साहू, सह प्रभारी महावीर राम जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल सहिता अन्य शामिल हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम