Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
AN-24 का इतिहास फिर दोहराया: रूस में विमान दुर्घटना से 49 लोगो की दर्दनाक मौत
7/25/2025 1:59:51 PM IST
7535
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Saba Afrin
रूस के अमूर में एएन-24 विमान दुर्घटना में 49 लोगों की जान चली गई. उड़ता ट्रैक्टर के नाम से मशहूर इस विमान के पिछले 46 वर्षों में 88 हादसे हो चुके हैं. खराब रखरखाव और यूक्रेन युद्ध के कारण उपकरणों की कमी भी दुर्घटनाओं का कारण मानी जा रही है।
रूस के अमूर में जो प्लेन एएन-24 क्रैश हुआ है, उसे सर्बिया और रूस के इलाके में उड़ता ट्रैक्टर कहा जाता है. सोवियत संघ के दौर में रूस ने एएन-24 सीरिज के 1300 प्लेन निर्मित किए थे, जो जीरो डिग्री के तापमान में भी आसानी से लैंड कर जाता था. हालांकि, अब यह प्लेन रूसी नागरिकों के लिए बम का गोला साबित हो रहा है।
रॉयटर्स के मुताबिक गुरुवार को अमूर में जो प्लेन क्रैश हुआ है, उसमें 49 लोगों की मौत हो गई. 2023 में इसी एन-24 का एक और प्लेन रूस में क्रैश हुआ था, जिसमें 37 लोग सवार थे और सभी मारे गए।
सवाल- इसे उड़ता ट्रैक्टर क्यों कहते हैं?
1. एएन-24 समूह का 88 विमान पिछले 46 साल में क्रैश हो चुका है. 65 विमान छोटी दुर्घटना की वजह से टूट गया. औसतन देखा जाए तो हर साल इस सीरिज का 2 विमान क्रैश किया है. वहीं करीब एक विमान दुर्घटना की वजह से टूटा है.
2. रूस का जो प्लेन क्रैश हुआ है, वो 2018 से लेकर अब तक 4 बार लड़खड़ाया था. रॉयटर्स के मुताबिक प्लेन का परीक्षण हाल ही में किया गया था. हालांकि, 5वीं बार में प्लेन क्रैश ही हो गया. प्लेन में सवार सभी 49 लोग मारे गए हैं.
3. रूस और यूक्रेन जंग की वजह से एएन-24 प्लेन को मरम्मत करने के उपकरण रूस को नहीं मिल रहे हैं. इस वजह से भी इसके प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. रूस ने इसको लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.
4. 2011 में सर्बिया में जब एएन-24 सीरिज का एक प्लेन क्रैश हुआ था, तो उस वक्त रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति मेदवदेव ने इसके उड़ान पर रोक लगाने की बात कही थी, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया.
रूस का लेटेस्ट प्लेन कैसे क्रैश हुआ?
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक रूस का जो प्लेन गुरुवार को क्रैश हुआ, वो टिंडा में उतरने वाला था. टिंडा एयरपोर्ट पर विमान ने एक बार उतरने की भी कोशिश की, लेकिन पायलट इसे लैंड कराने में सफल नहीं हुए. इसके बाद पायलट विमान को लेकर ऊपर चले गए. कहा जा रहा है कि टिंडा से 15 किमी दूर पर यह विमान क्रैश हो गया.
विमान में 43 यात्री और 6 चालक दल के लोग सवार थे. इन 49 में से एक चीनी नागरिक के भी होने की खबर है. यानी जिन 49 लोगों की मौत हुई है, उनमें 48 रूसी और एक चीनी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
UNSC की दावेदारी में भारत की बड़ी पहल, जयशंकर ने शुरू किया वैश्विक अभियान
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी
#
FATF में भारत की बड़ी जीत: विवेक अग्रवाल बने उपाध्यक्ष, वैश्विक मंच पर बढ़ा देश का प्रभाव
#
युद्ध और कूटनीति के बीच फंसी दुनिया, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश