Date: 23/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आंगनबाड़ी मानदेय और पोषाहार में देरी पर अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार को घेरा
 

10/23/2026 5:02:37 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार और मानदेय का पैसा समय पर नहीं मिलने के मामले में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार को दोषी ठहराया है । मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार नियमित रूप से पैसा भेजती है, लेकिन राज्य सरकार की इच्छाशक्ति की कमी के कारण लाभार्थियों तक यह राशि समय पर नहीं पहुंच पा रही है। अन्नपूर्णा देवी ने स्पष्ट किया कि केंद्र की ओर से फंड जारी किया जा रहा है, फिर भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय और बच्चों-गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का लाभ देरी से मिल रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट ।