Date: 10/08/2025 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पांच पड़ोसियों को पटाकर हीं अब बन पायेगा मृत्यु प्रमाण पत्र, निगम ने किया नियमो में बड़ा बदलाव
8/7/2025 4:47:52 PM IST
59
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब रांची और धनबाद नगर निगम आवेदकों से मृतक और खुद के अलावा पांच पड़ोसियों का आधार कार्ड और शपथ पत्र मांग रहा है। इन शपथ पत्रों में पड़ोसियों को लिखित रूप से यह प्रमाणित करना पड़ता है कि वे मृतक को 25 वर्षों से जानते हैं। यदि दी गई जानकारी गलत पाई गई तो वे जिम्मेदार होंगे। नगर निगम चुनाव नहीं होने के कारण मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना आम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। पहले वार्ड पार्षद के सत्यापन पर प्रमाण पत्र जारी हो जाता था।लेकिन चुनाव न होने से पार्षदों के पद रिक्त हैं। अब धनबाद नगर निगम आवेदकों से मृतक और खुद के अलावा पांच पड़ोसियों का आधार कार्ड और शपथ पत्र मांग रहा है।इन शपथ पत्रों में पड़ोसियों को लिखित रूप से यह प्रमाणित करना पड़ता है कि वे मृतक को 25 वर्षों से जानते हैं, उसकी मृत्यु घर पर हुई है और अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर किया गया।साथ ही यदि दी गई जानकारी गलत पाई गई तो वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नई प्रक्रिया लोगों के लिए भारी सिरदर्द बन गई है। पड़ोसियों से आधार और शपथ पत्र लेना आसान नहीं है। इसके अलावा श्मशान घाट या कब्रिस्तान से भी प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले की प्रक्रिया में केवल मृतक और आवेदक का आधार कार्ड, वार्ड पार्षद का सत्यापन और श्मशान घाट का प्रमाण पत्र ही पर्याप्त था।अब पार्षद के स्थान पर पड़ोसियों का प्रमाणन जरूरी कर दिया गया है। मृतक के खून के रिश्तेदारों का आधार कार्ड प्रमाण के रूप में मान्य नहीं कर रहा है। निगम का तर्क है कि इसमें फर्जीवाड़े की संभावना रहती है, इसलिए पड़ोसियों का प्रमाणन जरूरी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सरकार व्यक्तिगत दुर्भावना से उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रही है : निशिकांत दुबे
#
कतरास मे नगर निगम के कर्मचारीयो की वेतन कटौती के खिलाफ हड़ताल शुरू
#
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव का धनबाद भ्रमण
#
सरकारी आईटीआई गोविंदपुर में दूसरी राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग 13 से 28अगस्त तक
#
आईटीआई में अब ऑन जॉब ट्रेनिंग की नई सुविधा नए सत्र से शुरू
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी 2025 : जिला नियंत्रण कक्ष से जिले के सभी प्रखंड पर नजर रख रहें हैं एडीएम लॉ एंड आर्डर, एसडीएम एवं सीसीआर डीएसपी
#
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
#
स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, हॉट मेटल गिरने से पांच मजदूर झुलसे
#
हत्या करके उसके गावं में हीं फेंक दी ,आशंका प्रेम प्रसंग गई है यह जान
#
शनि महराज प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, भंडारे का आयोजन