Date: 10/08/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद में : भारत में झारखंड के लोगों से दुबई के इंफ्रास्ट्रॅक्चर कंपनियों मे सुरक्षित और मुनाफादायी निवेश पर हुई चर्चा 
 

8/7/2025 4:47:52 PM IST

151
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : भारत में झारखंड के लोगों से दुबई के इंफ्रास्ट्रॅक्चर कंपनियों मे सुरक्षित और मुनाफा दायी निवेश को विस्तार से चर्चा पर हीरक रोड स्थित होटल सेलिब्रेशन के एक हॉल मे एक कार्यक्रम आयोजित हुई। मौके पर सीरियाई मूल के दुबई निवासी मो. माजेद खालिद जो  डायमंड व्यू रियल एस्टेट के फाउंडर और डेवलपर और बड़े निवेशक के रूप में दुबई ( यू ए ई) के जाने माने नाम हैं उनकी टीम में डॉ. संजीव राय और  सहयोगी कुणाल  साथ ही उपस्थित थे।उन्होंने बताया कि दुबई के विकास में भारत के लोगों का 24 प्रतिशत से बड़ा आर्थिक  निवेश है जो काबिले तारीफ है।  मो. माजेद  ने निवेश के कई संभावना पर चर्चा की और लोगों को निवेश के कई टिप्स दिये साथ हीं  निवेश की पुरी प्रक्रिया से अवगत कराय।  इस अवसर पर धनबाद के स्थानीय 53 संभ्रांत  लोग आमंत्रित थे। जिनमे मुख्य रूप से संजय सिंह ' चंदन' , अरविंद चौरसिया, इंद्रदेव शर्मा, संतोष महतो, राजेश राय,विद्युत प्रकाश तथा  बिनोद महतो आदि का नाम उल्लेखनीय है।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क