Date: 29/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ढोंगी तांत्रिक मौलाना का शर्मनाक सच,महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए फुटेज वायरल,पुलिस जांच में जुटी
9/2/2025 1:17:21 PM IST
7574
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
धार्मिक चोला ओढ़कर ढोंग करने वाले एक तथाकथित तांत्रिक मौलाना की शर्मनाक करतूतें उजागर हुई हैं। महिलाओं की कमजोरियों का फायदा उठाकर उन्हें तंत्र-मंत्र के नाम पर फंसाने और फिर उनका शारीरिक शोषण करने वाले इस मदरसा संचालक का अश्लील वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
तंत्र विद्या के नाम पर बनाता था शिकार
बताया जा रहा है कि मदरसा संचालक मौलाना अफजल खुद को तंत्र-मंत्र का जानकार बताकर लोगों की परेशानियां दूर करने का दावा करता था। विशेष रूप से वह ऐसी महिलाओं को निशाना बनाता था, जिनके संतान नहीं होती थी। उनके दर्द और भरोसे का सहारा लेकर वह उन्हें तांत्रिक क्रिया के बहाने अपने जाल में फंसा लेता और फिर उनके साथ अश्लील हरकत करता।
पांच वीडियो आए सामने, फरार हुआ आरोपी
सोशल मीडिया पर मौलाना के पांच अलग-अलग वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वह अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही लोग गुस्से में आ गए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन भनक लगते ही मौलाना फरार हो गया। उसने अपने घर और दुकान दोनों पर ताला जड़ दिया है।
पुलिस जांच में जुटी
सदर बाजार थाना अधिकारी माणकराम ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वीडियो में चेहरा पूरी तरह साफ नहीं है, इसलिए आरोपी की पहचान पक्की करने का प्रयास किया जा रहा है। माणकराम ने कहा, “अब तक किसी ने भी इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन पुलिस खुद संज्ञान लेकर जांच कर रही है। आरोपी के मदरसे और दुकान पर ताला मिला है। उसकी तलाश जारी है।
क्षेत्र में चर्चा, लेकिन कोई शिकायत नहीं
घटना के बाद मोहल्ले में गुस्सा तो है, लेकिन अब तक कोई भी महिला या परिवार खुलकर सामने नहीं आया है। बदनामी और सामाजिक दबाव के डर से पीड़ित महिलाएं शिकायत दर्ज करवाने से हिचकिचा रही हैं। हालांकि दबे स्वर में हर कोई उसकी करतूतों की चर्चा करता नजर आता है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
साइकिल बाजार और मच्छी बाजार के बीच स्थित इस तांत्रिक के कार्यालय के पास की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी ने बताया कि आरोपी मदरसे का संचालन करता था और किताबों की दुकान भी चलाता था। व्यापारी का कहना है कि उसने कभी उसे इस तरह की हरकत करते नहीं देखा, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद वह भी हैरान है।
आगे की कार्रवाई पर नजर
फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान और उन महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिन्हें इसने शिकार बनाया। अब देखना यह होगा कि क्या पीड़ित महिलाएं न्याय के लिए सामने आती हैं या फिर बदनामी के डर से चुप्पी साध लेती हैं। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि समाज में ढोंगी तांत्रिक किस तरह भोले-भाले लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। पुलिस और समाज दोनों के लिए यह बड़ा सवाल है कि ऐसे अपराधियों पर सख्त शिकंजा कब और कैसे कसा जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
WhatsApp पर आया APK फाइल से मोबाइल हैक, खाते से 99 हजार ठगी,1930 पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं....
#
हाईवे पर अवैध रूप से खड़े 52 वाहनों पर नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, कुल 4 लाख रुपये का किया चालान....
#
पलामू में मनरेगा जे के खिलाफ ACB में शिकायत, आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग,रांची में 2 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप
#
विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
#
226 ठेका मजदूरों को बड़ी कानूनी राहत, ट्रिब्यूनल ने ₹2.50 करोड़ भुगतान का दिया आदेश, मजदूरों के पक्ष में आया फैसला...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सरकार और अभ्यर्थी आमने-सामने
#
जेसीबी से पुष्पवर्षा, युवाओं के सवालों का भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान
#
IRB-1 के DSP प्रमोद कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
#
धनबाद की बेटी मुनमुन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित