Date: 05/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
और टिकट न मिलने पर राजद नेता ने लालू आवास के बाहर फाड़ा कुर्ता
10/19/2025 6:28:04 PM IST
7497
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार विधानसभ चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मदन शाह ने टिकट न मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के आवास के सामने ‘कुर्ता फाड़’ प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय यादव पर 2.70 करोड़ रुपये में टिकट बेचने का गंभीर आरोप भी लगाया है। शाह ने खुद को पार्टी का वफादार बताते हुए बाहरी को टिकट देने पर नाराजगी व्यक्त की है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के पटना स्थित आवास के बाहर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। मधुबन विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार रहे राजद कार्यकर्ता मदन शाह अचानक 10, सर्कुलर रोड स्थित लालू-राबड़ी आवास पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन करने लगे। मदन शाह ने न सिर्फ विरोध प्रदर्शन किया, बल्कि गेट के सामने अपना कुर्ता भी फाड़ लिया। इतना ही नहीं वे सरेआम जमीन पर लेटकर फूट-फूटकर रोने लगे। इस मौके पर उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद से राज्यसभा सांसद संजय यादव ने उनसे 2.70 करोड़ रुपये मांगे थे और जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो पार्टी ने उनका टिकट काटकर डॉ. संतोष कुशवाहा को दे दिया। मदन शाह ने कहा, “मैं वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं, लेकिन टिकट पैसों के दम पर बांटा गया है। समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर धनबल वालों को तरजीह दी जा रही है।”
मदन शाह के इस प्रदर्शन के दौरान लालू-राबड़ी आवास के बाहर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने मदन शाह को वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। ज्ञांत हो कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर खींचतान लगातार बढ़ रही है। राजद और कांग्रेस के बीच भी कई सीटों पर तालमेल नहीं बन पाया है, वहीं विकासशील इन्सान पार्टी (वीआईपी) के साथ भी राजद के मतभेद सामने आए हैं। मधेपुरा की एक सीट पर दोनों दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है, जिससे हालात और पेचीदा हो गए हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का दोहरा चरित्र आया सामने -दयामनी बारला
#
महिला आरक्षण बिल को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा पोस्टकार्ड ,कहा ...
#
सम्राट मंत्रिमंडल का क्या रहेगा फॉर्मूला? कैबिनेट विस्तार से पहले चिराग पासवान ने कहा ...
#
'4 राज्यों के परिणाम तो झांकी है, झारखंड बाकी है', भाजपा की प्रचंड जीत पर पूर्व विधायक का बड़ा दावा
#
5 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव का आया परिणाम, NDA ने लहराया परचम, कांग्रेस को मिली 2 सीट
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन, नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग