Date: 13/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रसिद्ध चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक की गोली मारकर हत्या
10/19/2025 7:43:54 PM IST
7679
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
शहर के कांके रोड स्थित प्रसिद्ध चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार की देर रात कुछ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे लोग रेस्टोरेंट की तरफ दौड़े तो कुछ युवक बाहर निकल रहे थे, जबकि विजय जमीन पर गिरे हुए थे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उनके मालिक विजय और दो तीन युवकों की किसी बात को लेकर पहले बहस हुई, इसी बीच एक युवक ने गोली चला दी।
मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस के कई वरीय अधिकारी, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार खाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट से बिरयानी ऑर्डर की थी। वेज और नॉन वेज बिरयानी को लेकर कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद बिरयानी ऑर्डर करने वाले युवकों में से एक ने विजय पर गोली चला दी। गोली सीधे विजय के सीने में लग गई। इससे उनकी मौत हो गई। इस संबंध में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने रविवार को बताया कि रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं, घटना के विरोध में परिजन और स्थानीय लोगों ने कांके रोड को रविवार को जाम कर दिया है। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा – बुझाकर कर जाम हटाने का प्रयास कर रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ महापर्व को लेकर बाजार सजकर तैयार, डाला-सूप और पूजन सामग्री की खरीदारी में उमड़ी भीड़!
#
छठ से पहले कद्दू की बढ़ी कीमत, नहाय-खाय को लेकर बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल..
#
लाखों खर्च फिर भी बदहाल छठ तालाब! कहीं सीढ़ियों में दरार तो कहीं पुल से रिस रहा पानी...
#
छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, यात्रियों के लिए 1000 से ज्यादा कुर्सियां और टेंट
#
राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पहुंची निशा भगत के घर,परिजनों से मुलाकात कर विजया राहतकर ने हेमंत सरकार पर कह दी बड़ी बात ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनोखी पहल: 50 हजार पेंसिलों के छिलकों से बन रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मूर्तिकार विक्की बिंदु की कलाकारी चर्चा में...
#
‘झारखंड की जनता को 10 साल लग जाएंगे’, एसआईआर पर बरसे इरफान अंसारी
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
कांड्रा में 75 फीट के रावण का भव्य दहन 70 हजार से अधिक लोगों की उमड़ी भीड़..