Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
युवक ने अपनी ही मां और भाई की बेरहमी से हत्या कर दिया
11/12/2025 4:26:52 PM IST
7566
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने अपने भाई और मां की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
भीमावरम के सुनकारा पड्डया स्ट्रीट की रहने वाली गुनुपुड़ी महालक्ष्मी (60) और गुड़ी रवि तेजा (33) सो रहे थे, तभी बड़े भाई गुनुपुड़ी श्रीनिवास(33) ने उन पर चाकू से अंधाधुंध हमला कर उनकी हत्या कर दी. अपनी मां गुनुपुड़ी महालक्ष्मी और छोटे भाई गुनुपुड़ी रवि तेजा की मौत की पुष्टि होने के बाद, भाई श्रीनिवास ने सोमवार सुबह 4:30 बजे 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मां और छोटे भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुनुपुडी श्रीनिवास की अभी शादी नहीं हुई है. कोरोना महामारी के दौरान श्रीनिवास के पिता की मृत्यु हो गई. तब से, श्रीनिवास घर पर रह रहा था. श्रीनिवास जब बाहर जाते थे तो दूसरों से झगड़ा करते थे. उनके छोटे भाई रवि तेजा ने श्रीनिवास के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा रखी थी. रविवार को दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया. इसी के चलते श्रीनिवास ने मां और छोटो भाई को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया.
जांच में जुटी पुलिस
मारे गए रवि तेजा भीमावरम में फाइनेंस का कारोबार करते थे. भाई-मां की हत्या के बाद आरोपी युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मां और छोटा भाई इंसान नहीं भूतथे. इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले को परिवारिक कलह और आर्थिक समस्या से जोड़कर भी जांच कर रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेप केस के फरार आरोपी के घर महिला थाना पुलिस का “ढंका-ढोल अभियान”, मोहल्ले में मची चर्चा
#
दुकानदार को गोली मारकर सोने की चेन-लॉकेट लूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
#
कृषि बाजार कर्मी के घर पर बमबाजी, मुख्य दरवाजा हुआ क्षतिग्रस्त
#
भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने चाकू-भुजाली से किया वार
#
एमजीएम अस्पताल में टला बड़ा हादसा: चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को अन्य मरीज ने बचाया
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
ठंडे पानी और शेड के अभाव में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सुविधाओं पर उठे सवाल
#
तमिलनाडु विधानसभा चुनाल जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में आई 7 साल पुरानी फिल्म