Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
सड़क हादसे में युवक की मौत,ग्रामीणों ने सड़क किया जाम
 

12/4/2025 12:00:18 PM IST

7440
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया-बोधगया रिवर साइड रोड पर केंदुआ गांव के पास  अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, गांव के 19 वर्सिये मंटू कुमार की सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और  शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया, करीब 1 घंटे तक सड़क जाम रहा, सड़क जाम की सूचना पर थाना की पुलिस पहुंचकर मुआवजे का आश्वासन देकर सड़क जाम को हटाया, साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान कर रही है, परिजनों ने बताया कि मंटू रात में घर पर सो रहा था करीब सुबह के समय में शौच के लिए वह घर से बाहर जाने लगा, तभी सड़क क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, चोट लगने के बाद मंटू वहीं सड़क पर तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस रोड से बालू माफियाओं के हाईवा, ट्रक और ट्रैक्टर रात दिन धड़ाधड़ गुजरते रहती है तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं कई लोगों की जान जा चुकी है वहीं पुलिस ने मुआवजे का आश्वासन के बाद सड़क जाम को हटाया।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत  हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा  
 

#
 होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से  निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
 

#
 रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
 

# होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार