Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पैर की उंगलियां दिखी तो खुला हत्या कर राज
12/6/2025 2:13:49 PM IST
7450
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बिहार के गया में एक शख्स की हत्या कई दिन पहले कर दी गई थी. शव को घर में ही जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर गाङकर छुपा दिया गया था. इस क्रम में शव की दुर्गंध ग्रामीणो को लगी जिसके बाद स्थानीय लोग उस घर की ओर गए। शव के पैर की उंगलियां बाहर दिखी, तो गांव में सनसनी फैल गई. इसके बाद हत्या की घटना का राज खुला. पुलिस की कार्रवाई में पत्नी दामाद समेत दो और महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना गया जी जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार गया जी जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत बेलारपुर गांव में तब सनसनी फैल गई, जब एक घर में एक व्यक्ति के पैर की उंगलियां दिखी. घर से बदबू आ रही थी. ग्रामीणों को समझते देर न लगी, कि किसी की हत्या की गई है. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई. पुलिस की कार्रवाई में घर में घुसकर जमीन खोदा गया, तो एक व्यक्ति की लाश मिली. मृतक की पहचान महेश यादव के रूप में हुई. शव मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी तो पता चला कि पत्नी दामाद समेत अन्य फरार हैं. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और पत्नी दामाद को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद दो और महिलाओं की गिरफ्तारी की गई. हत्या की घटना में संलिप्त दामाद ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. पुलिस को बताया है, कि उसका ससुर नशे में होकर आए दिन घर में मारपीट करता था. उसने जमीन भी बेच दी थी. इसी से तंग आकर उसने अन्य लोगो के साथ मिलकर अपने ससुर महेश यादव की हत्या की और घर में ही लाश को जमीन खोदकर दफना दिया. इस तरह घर में दफनाए गए लाश के पैर की उंगलियां देखे जाने के बाद महेश की हत्या की घटना का राज खुला. पुलिस कार्रवाई में दामाद विगु यादव समेत घर की तीन और महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिसमें मृतक महेश यादव की पत्नी व घर की ही अन्य महिलाएं बताई जाती हैं. फिलहाल महेश यादव की हत्या कर उसके घर में ही गड्ढा खोदकर लाश छुपाने की घटना के बाद गांव में सनसनी है. इस घटना को लेकर ग्रामीण तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं. वही, इस घटना में दामाद समेत घर की तीन महिलाओं की गिरफ्तारी की गई है. पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है.
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
#
होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
#
होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी