Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमीन विवाद पर बरसी गोलियां, तीन लोग गंभीर, एसएसपी खुद पहुंचे अस्पताल

12/7/2025 4:07:24 PM IST

7451
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Samasatipur :  समस्तीपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर तनाव इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हो गई, जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव की है। गोली लगने से तीनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के तुरंत बाद सभी घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
समस्तीपुर एसएसपी दिनेश कुमार पांडे भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है और फायरिंग की घटना के कारणों तथा दोषियों की पहचान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


सम्बंधित खबरें

# STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत  हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा  
 

#
 होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से  निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
 

#
 रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
 

# होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार