Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बीज व्यापारी लूट मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, ऑटो और नकदी बरामद

12/9/2025 12:15:45 PM IST

7442
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में बीज व्यापारी से हुई लूट कांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया पर्दाफाश। तीन अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल, नकदी और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद। गिरफ्तार अपराधियों में दो का पुराना आपराधिक इतिहास भी आया सामने। मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहिया चौक के पास 7 दिसंबर को लूट की वारदात हुई थी। पटना के पंचमहला थाना क्षेत्र निवासी बीज व्यापारी विक्की कुमार से तीन अपराधियों ने मारपीट करते हुए मोबाइल और 5 हजार रुपये नकद छीन लिया था। इतना ही नहीं, अपराधियों ने डरा–धमका कर पीड़ित के मोबाइल से यूपीआई के जरिए 6060 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधियों जगदम्बापुर फरदा निवासी छोटू यादव, मिठू कुमार और अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के पास से लूटा गया मोबाइल, 6450 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त हरे रंग का CNG ऑटो भी बरामद किया गया।सदर डीएसपी कुमार अभिषेक ने बताया कि अनुसंधान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लूट में प्रयुक्त ऑटो सिंहिया के पास देखा गया है,जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर ऑटो जब्त किया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में अजीत कुमार और मिठू यादव के खिलाफ पहले से लूट और आर्म्स एक्ट के मामले सफियासराय व हेमजापुर थाना में दर्ज हैं। तीसरे आरोपी छोटू यादव के आपराधिक इतिहास की जांच पुलिस कर रही है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट 
 
 
 


सम्बंधित खबरें

# STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत  हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा  
 

#
 होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से  निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
 

#
 रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
 

# होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार