Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
टार्जन गैंग ने उड़ाए 3.5 करोड़, पुलिस ने 15 को दबोचा
12/9/2025 6:18:34 PM IST
7451
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad :
औरंगाबाद के बारूण थानांतर्गत सोननगर TSS में हुई करीब 3.5 करोड़ रुपये के ट्रांसफॉर्मर तेल और कॉपर तार चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने टार्जन रमेश गैंग के कुल 15 अपराधियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है।बारूण थाना क्षेत्र के सोननगर TSS में ट्रांसफॉर्मर से कॉपर तार, तेल और कीमती पुर्जों की चोरी की सूचना M/S ब्लू स्टार कंपनी के HR अभिजीत जीवन इंगले ने पुलिस को दी थी। आवेदन के आधार पर बारूण थाना कांड संख्या 409/25 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया और तत्काल गिरफ्तारी व बरामदगी का निर्देश दिया। SIT और RPF डेहरी की संयुक्त टीम ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 दिसंबर को सोननगर स्टेशन के पीछे एक पिकअप पर लदे कॉपर तार के साथ रमेश चौधरी को पकड़ा। पूछताछ में उसके निशानदेही पर स्कार्पियो और बोलेरो में छिपे 14 और अपराधियों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 12 क्विंटल कॉपर तार, एक पिकअप, स्कार्पियो, बोलेरो, 05 एंड्रॉयड मोबाइल और 03 कीपैड मोबाइल बरामद किए। पूछताछ में आरोपी रमेश चौधरी ने खुलासा किया कि वह अपने गैंग के साथ रेलवे के नए ट्रांसफॉर्मरों से कॉपर वायर काटकर चोरी करता था। चोरी का माल पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में दिल्ली–कोलकाता हाईवे के पास स्थित कबाड़ दुकान में बेच दिया जाता था। गैंग के सदस्य बिहार, झारखंड, समस्तीपुर, सखड़ी, पंडौल सहित कई क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही बाकी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
कोयलांचल लाइव के लिए औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
#
होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
#
होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी