Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अभया ब्रिगेड करेगी स्कूल और कॉलेज की मॉनिटरिंग, एसपी ने लिया जायजा 
 

12/14/2025 6:00:41 PM IST

7435
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर जिला में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब मुंगेर के स्कूल और कॉलेजों के आसपास पुलिस की अभया ब्रिगेड टीम की तैनाती की जाएगी। इस व्यवस्था की सीधी मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद करेंगे। पुलिस अधीक्षक मुंगेर सैयद इमरान मसूद ने बताया कि यह निर्णय पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। अभया ब्रिगेड टीम नियमित रूप से शैक्षणिक संस्थानों के आसपास गश्त करेगी, ताकि छात्राओं के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि महिला थाना प्रभारी को अभया ब्रिगेड की नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। महिला थाना सहित अन्य थानों में महिलाओं से जुड़े लंबित मामलों का अनुसंधान भी पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे, ताकि उनकी समस्याओं को समझा जा सके। एसपी ने स्पष्ट किया कि अभया ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना है। किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल से अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों ने राहत की सांस ली है और इसे एक सकारात्मक कदम बताया है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत  हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा  
 

#
 होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से  निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
 

#
 रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
 

# होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार