Date: 16/01/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
IIT जमशेदपुर के15 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,तैयारियों में जुटा प्रशासन
12/15/2025 4:43:52 PM IST
68
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 29 दिसंबर को आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के इस प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' में है। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि कोई कमी न रहे। इसी क्रम में, उपायुक्त नितीश कुमार सिंह और एसपी मुकेश लुनायत सहित तमाम वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सोमवार को एनआईटी परिसर का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और संस्थान प्रबंधन तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एनआईटी के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधार ने बताया कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम के दौरान वह अपना संबोधन देंगी और बीटेक तथा एमटेक की एक-एक छात्रा को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी। इस भव्य समारोह में राज्यपाल,मुख्यमंत्री और सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। दीक्षांत समारोह में लगभग 1000 छात्र-छात्राओं के बीच डिग्रियां वितरित की जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू का 29 दिसंबर को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय हैं। एनआईटी के दीक्षांत समारोह से पहले, वह सुबह करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर में 'ओल चिकी लिपि' के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेमिनार के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से विनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्री बोर्ड परीक्षा में 90% से ऊपर रही छात्रों की उपस्थिति,अपग्रेडेड हाई स्कूल कसियाटांड पहुंची जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,बच्चो से ...
#
अतिक्रमण कर बनाए गए मकान पर प्रशासन का चला हथौड़ा ,तोड़े गए 11 घर
#
भूकंप दिवस समिति ने 1434 लोगों की स्मृति में किया नारायण भोज का आयोजन
#
धनबाद की दो छात्राओं का अनोखा प्रयोग ; छात्राओं ने बनाया बायोसिग्नल पेंट, अब दीवार बताएगी आपकी हवा कितनी जहरीली---
#
मकर संक्रांति पर वृद्धाश्रम में बांटे कंबल व चूड़ा-तिलकुट, बुजुर्गों के चेहरे पर दिखी मुस्कान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घोड़ाबांधा चेक डैम में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौ-त, जाँच में जुटी पुलिस
#
अयोध्या में हुआ मुख्य कार्यक्रम, जिला‑स्तरीय समितियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी
#
डुमरी दो नंबर में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
#
पानी उगलता पेड़ वायरल, देखने उमड़ी भीड़,अनोखी घटना से ग्रामीण चकित
#
ऑटो की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, दो साथी घायल