Date: 07/04/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और ससुराल वाले फरार, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
4/7/2026 5:37:29 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद के पाली मठिया गांव में एक विवाहिता सोनी कुमारी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने अपने बेटी की हत्या का आरोप पति धर्मेंद्र कुमार और ससुराल पक्ष पर लगाया है। घटना के बाद से पति और ससुराल के अन्य सदस्य फरार हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सोनी कुमारी की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व पाली मठिया निवासी धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई थी। परिजन बताते हैं कि ससुराल में विवाद के चलते सोनी कुमारी कुछ दिनों से अपने मायके कोल्हाचक, पटना में रह रही थी। धर्मेंद्र कुमार अपनी पत्नी को कोल्हाचक से वापस ससुराल पाली मठिया ले आया। सुबह परिजनों को सूचना मिली कि सोनी कुमारी की मौत हो गई है। जब परिजन ससुराल पहुंचे तो देखा कि उनका बेटी का शव घर में पड़ा है, जबकि पति और ससुराल पक्ष मौके से गायब थे।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी शिशुपाल अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।जानकारी के अनुसार, सोनी कुमारी को जहरीला पदार्थ सेवन करने की वजह से सदर अस्पताल लाया गया था। कथित रूप से झगड़े के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना PMCH रेफर कर दिया था, जिसके बाद मामला और स्पष्ट हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। जिला प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज कुमार कि रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत,वारदात घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी मोहन मांझी सहयोगी संग गिरफ्तार, डीएसपी ने किया खुलासा
#
मुंगेर में एटीएम फ्रॉड हुआ सक्रीय ,दो लोगों को झांसे में लेकर खातों से उड़ाए 2 लाख ,पीड़ित पहुंचा साइबर थाना
#
नशे के खिलाप पुलिस ने की बड़ी करवाई ,3 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
#
खटिया विवाद ने ली वृद्ध कि जान , आरोपी को पुलिस ने पकड़ा ,फिर ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दीक्षांत समारोह शैक्षिक यात्रा का समापन नहीं ,नई जीवन यात्रा का शुभारंभ: राज्यपाल
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
#
India vs New Zealand का फाइनल मैच आज, अहमदाबाद में बारिश की आशंका
#
फोर लेन पर दर्दनाक हादसा एक की मौत, एक की स्थिति चिंताजनक
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा