Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
RPF ने कछुआ तस्करी का किया भंडाफोड़
12/15/2025 6:39:29 PM IST
7433
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya: पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने आपरेशन विलेप के तहत वन्य जीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी और अहम सफलता हासिल की है। सोमवार को गया जंक्शन पर सघन गश्त के दौरान आरपीएफ ने नेताजी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 76 अदद जीवित कछुओं को बरामद कर वन विभाग को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया। बरामद कछुए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत संरक्षित और अमूल्य प्रजाति के हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग बताई जाती है। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई वरिय अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में आरपीएफ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के कुशल नेतृत्व में की गई। गया जंक्शन परिसर में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं धरपकड़ के उद्देश्य से सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, मृत्युंजय कुमार अकेला, राकेश कुमार सिंह, शशि शेखर, देवेन्द्र प्रसाद, अनिल प्रसाद सहित रेसुब पोस्ट गया की टीम तथा सीपीडीएस टीम संयुक्त रूप से प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 पर अपराध निगरानी हेतु गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर खड़ी गाड़ी संख्या 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस के जनरल कोच की बारीकी से जांच की गई। इसी क्रम में चार पिठू बैग और एक झोला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जब इनकी जांच की गई तो सभी बैगों और झोले के भीतर कुल 76 जीवित कछुए पाए गए। इस संबंध में आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उक्त बैगों पर अपना दावा नहीं किया। कछुओं को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित और अमूल्य जीव मानते हुए आरपीएफ ने तत्काल उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। सभी बैगों समेत कछुओं को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया लाया गया और इस बाबत गया वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेंज अधिकारी आरती कुमारी के प्रतिनिधि सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण अपनी टीम के साथ आरपीएफ पोस्ट पहुंचे, जहां सभी 76 जीवित कछुओं को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु सही-सलामत उन्हें सौंप दिया गया। वन विभाग के अनुसार बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत लगभग 38 लाख रुपये आंकी गई है, जिससे तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। इस कार्रवाई ने न केवल वन्य जीव तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है, बल्कि रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ की सतर्कता और प्रतिबद्धता को भी उजागर किया है। आरपीएफ पोस्ट गया ने स्पष्ट किया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्य जीव संरक्षण के प्रति भी बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कोयलांचल लाइव गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
#
होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
#
होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी