Date: 25/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

खुदिया नदी पुल के पिलर से लटका मिला शव, जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान की कोशिश!

11/25/2026 2:09:00 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के गोविंदपुर में बुधवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खुदिया नदी पुल के पिलर से एक व्यक्ति का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह नदी की ओर गए स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड पर नरेश कुमार विश्वकर्मा, निवासी आनंद नगर, सरायढेला, धनबाद का नाम दर्ज है। हालांकि, पुलिस ने अभी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदिया नदी पुल की है। बुधवार सुबह कुछ स्थानीय लोग शौच के लिए नदी की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पुल के पिलर से रस्सी के सहारे लटक रहे एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे शव को नीचे उतारा। इसके बाद मृतक की तलाशी ली गई, जिसमें उसकी जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड पर नरेश कुमार विश्वकर्मा, निवासी आनंद नगर, सरायढेला, धनबाद का पता दर्ज है। हालांकि, पुलिस फिलहाल इसी आधार पर मृतक की पहचान की पुष्टि करने में जुटी है। इधर, शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
 
 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क