Date: 25/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात-नकदी के साथ स्कूटी भी ले उड़े चोर!
11/25/2026 2:09:00 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोर अब बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर रहे हैं। ताजा मामला धनसार थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात चोरों ने देर रात एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ स्कूटी भी लेकर फरार हो गए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित ने धनसार थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना 24 नवंबर 2026, मंगलवार की देर रात की है। पीड़ित शिवकुमार शर्मा के अनुसार, वह अपने निजी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था और मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर की अलमारी खंगालते हुए सोने के मंगलसूत्र, बाली, नाक के आभूषण और चांदी की पायल समेत कई कीमती जेवरात चोरी कर लिए। इसके अलावा एलसीडी टीवी, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान, करीब 10 से 12 हजार रुपये नकद और घर में रखी स्कूटी भी गायब मिली। पीड़ित के मुताबिक, चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने धनसार थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दिया और क्या पुलिस जल्द ही इस चोरी का खुलासा कर पाएगी|
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तार चोरों का आतंक, घर के बाहर से 30 मीटर बिजली का तार काट ले गया चोर, CCTV में कैद वारदात!
#
साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, 10 गिरफ्तार, मोबाइल-लैपटॉप और सिमकार्ड बरामद!
#
आदित्यपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दुकानदारों में मचा हड़कंप!
#
29 शहीद मजदूरों की याद मिटाने पर भड़का आक्रोश, परिजनों के धरने के बाद झुका प्रबंधन!
#
खुदिया नदी पुल के पिलर से लटका मिला शव, जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान की कोशिश!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
छठ पूजा से पहले घाटों की बदलेगी सूरत, सफाई और रोशनी पर नगर पंचायत का जोर
#
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, झारखंड समेत तीन राज्यों से मांगी रिपोर्ट; 23 नवंबर को सुनवाई..
#
रेलवे फाटक पर गंदे पानी का कब्जा, दीपावली-छठ से पहले बढ़ी परेशानी
#
पुरुलिया-जमशेदपुर एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौ-त, दो गंभीर
#
धनबाद में अंडर-14 क्रिकेटरों के चयन की तैयारी तेज, 21 और 22 नवंबर को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में होगा ट्रायल