Date: 25/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आदित्यपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दुकानदारों में मचा हड़कंप!

11/25/2026 2:09:00 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में बुधवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इमली चौक से पान दुकान चौक, आकाशवाणी चौक और शेरे पंजाब चौक होते हुए आशियाना मोड़ तक सड़क एवं सर्विस लेन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. अभियान के दौरान जेसीबी की मदद से अवैध रूप से बनाए गए सीमेंट के चबूतरे सहित कई अस्थायी एवं स्थायी निर्माण ध्वस्त किए गए. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदित्यपुर थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी, गम्हरिया अंचल निरीक्षक सहित पुलिस बल मौजूद रहा. प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क और सर्विस लेन पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इधर, आशियाना ट्रेड सेंटर के समीप जमीन खाली करने के नोटिस और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर स्थानीय दुकानदारों में विरोध के साथ रोजी-रोटी छिनने की चिंता भी देखी गई|
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा  की रिपोर्ट