Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
3/2/2026 1:43:50 PM IST
36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनसार थाना क्षेत्र स्थित बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के बगल में कचरे के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। आग से उठता काला धुआँ इतना भयावह था कि देखते ही देखते पूरा आसमान धुएँ से भर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत धनसार थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी, वह इलाका लंबे समय से असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी दोनों देखी गई। युवा जिलाध्यक्ष, झारखंड मुक्ति मोर्चा मंटू चौहान ने कहा कि यह जगह आए दिन नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है। आशंका है कि नशे के दौरान किसी ने जलती माचिस की तिल्ली कचरे में फेंक दी, जिससे यह आग भड़क गई। गनीमत रही कि आसपास पेड़ होने की वजह से आग आगे नहीं फैल सकी, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आग लगने की जगह के ठीक बगल में रेलवे लाइन और कुष्ठ आश्रम भी है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है…लेकिन सवाल यह है कि अगर समय रहते आग नहीं बुझती, तो यह घटना बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क निर्माण को लेकर तोपचांची में खूनी झड़प, छह घायल , जाँच में जुटी पुलिस
#
नवजात की मौत से अनुमंडलीय अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल,परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया गंभीर लापरवाही,कहा...
#
8 महीने के मासूम को छीन कर भागे बाइक सवार, ग्रामीणों ने दौड़ाया, झाड़ियों में फेकि बच्ची, फिर...
#
इंस्टाग्राम विवाद में चली गोली, एक युवक हुआ घायल, जाँच में जुटी पुलिस
#
जमीन विवाद में पीट गए भाकपा नेता ,रिश्तेदारों ने कर दी जमकर धुनाई ,पिटाई का चर्चा जोरो पर ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
टीम मुकेश पांडेय ने चलाया जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन, कहा ....
#
शांतनु चंद्र समेत 17 प्रत्याशियों ने किया महापौर के लिए नामांकन
#
सूसनीलेवा नाग नगर में बूथ पर हंगामा, समर्थकों में झड़प
#
धनबाद में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, डीसी आदित्य रंजन ने किया ध्वजारोहण,विकास योजनाओं की दी जानकारी
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प