Date: 14/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नवजात की मौत से अनुमंडलीय अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल,परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया गंभीर लापरवाही,कहा...
3/2/2026 1:43:50 PM IST
95
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया के शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में एक नवजात की मौत के बाद हड़कंप मच गया । परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है । घटना के बाद एक बार फिर अस्पताल की कार्यप्रणाली और सुरक्षित प्रसव के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं । मृत नवजात की मां की पहचान रिमझिम कुमारी शेरघाटी गोलबाजार जेपी चौक निवासी है परिजनों के अनुसार प्रसव पीड़ा होने पर रिमझिम कुमारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने दर्द की दवा देकर अपने कक्ष में चली गईं और बाद में दर्द बढ़ने के बावजूद समुचित देखभाल नहीं की गई । परिजनों का कहना है कि सुबह करीब 7:30 बजे ड्यूटी डॉक्टर भास्कर अस्पताल पहुंचे, लेकिन बिना ठीक से जांच किए लौट गए करीब सवा आठ बजे प्रसूता की हालत गंभीर हो गई। डॉक्टर की अनुपस्थिति में नर्स द्वारा प्रसव कराया गया, लेकिन कथित लापरवाही के कारण नवजात का सिर देर तक फंसा रहा। बाद में डॉक्टर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और नवजात को मृत घोषित कर दिया गया । इधर इस घटना पर डॉ. भास्कर ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि मरीज को देर से लाया गया था और प्रसूता को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि बच्चा मृत अवस्था में निकला है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में नाभि काटने के लिए धागा तक उपलब्ध नहीं था और उन्हें बाहर से व्यवस्था करनी पड़ी । घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और अस्पताल प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है । स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रॉमा सेंटर केवल नाम का ही रह गया है तो इसकी उपयोगिता पर सवाल उठना लाज़िमी है। वहीं परिजनों का कहना है कि हम लोग सुबह ही अस्पताल लेकर आए थे दर्द बढ़ता रहा लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया डॉक्टर समय पर आते तो शायद हमारा बच्चा बच जाता अस्पताल में जरूरी सामान तक उपलब्ध नहीं था। हम न्याय चाहते हैं। इस पूरे घटना में अस्पताल के तरफ से लापरवाह डॉक्टर पर किस तरह से करवाई होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा ।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
व्यवसायी के घर बम फेंक दहशत फैलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
#
दीवार गिरने से बोरवेल गाड़ी के मजदूर की मौत, जल निकासी को लेकर चल रहा था बोरिंग का कार्य
#
मनोनीत ग्राम प्रधान के घर को हाथी ने तोडा ,घटना में ग्राम प्रधान के पत्नी हुई घायल ,ग्रामीणों ने कहा...
#
अवैध महुआ शराब पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई , 5 अवैध शराब अड्डे को पुलिस ने किया ध्वस्त
#
एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में अनसुलझी पहेली को पुलिस सुलझाने में लगी ,पैसों का एंगल बना बड़ा रहस्य !
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हास्य कवि सम्मेलन का होगा आयोजन, 5 अप्रैल को गूंजेगा ठहाकों का मंच
#
जीपीएस के भरोसे कंटेनर ने लिया गलत रास्ता, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ड्राइवर
#
Oscar 2026 में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा
#
सेना के जवान ने किया तीसरा बम डिफ्यूज
#
मजदूर संघ का सत्याग्रह में बीसीसीएल प्रबंधन पर भड़के संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह, कहा बोर्ड बैठक में श्रमिक हित में बनाई जाती है नीतियां,लेकिन वे सिर्फ कागजों तक ही ..