Date: 08/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एक रात में चोरो ने दवा और दारू दुकान को बनाया निशाना,और इतने राशि पर किया हाथ साफ 
 
 

3/7/2026 4:25:17 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- धनबाद सदर थाना क्षेत्र के बरटांड इलाके में शुक्रवार देर रात चोरों ने कंपोजिट शराब दुकान और जन औषधि केंद्र को निशाना बनाया। चोरों ने दोनों दुकानों की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और नकदी सहित सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। जन औषधि केंद्र में कार्यरत मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि छत टूटी हुई है। जांच करने पर पता चला कि चोर हॉर्लिक्स, च्यवनप्राश सहित कुछ सामान और गल्ले में रखे करीब 1000 रुपये लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दुकान का कैमरा बंद होने के कारण पूरी घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं कंपोजिट शराब दुकान में कार्यरत जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह दुकान खोलने के बाद चोरी की जानकारी मिली। चोरों ने छत काटकर दुकान में प्रवेश किया और करीब 14 से 15 हजार रुपये के शराब और नकदी लेकर फरार हो गए।दुकानदारों ने रात में पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मुख्य सड़क पर स्थित दुकानों में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क