Date: 10/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विश्व जनसंख्या दिवस पर धनबाद में परिवार कल्याण मेले का शुभारंभ, 'छोटा परिवार-सुखी परिवार' का संदेश
7/10/2026 6:30:15 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को धनबाद के सदर अस्पताल परिसर में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से परिवार कल्याण मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से परिवार नियोजन अपनाने, दो बच्चों के बीच उचित अंतर रखने और छोटे परिवार की अवधारणा को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, जागरूकता पोस्टर का विमोचन और उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान भी किया गया। सदर अस्पताल स्थित एमटीसी भवन में आयोजित परिवार कल्याण मेले का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्षा शारदा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की कमी और कम उम्र में विवाह के कारण परिवार नियोजन को लेकर अब भी कई चुनौतियां हैं। उन्होंने आशा और सहिया कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए लोगों से दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने की अपील की, ताकि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य, पालन-पोषण और शिक्षा सुनिश्चित हो सके। सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त परिवार ही विकसित समाज की मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में धनबाद जिले में 82 पुरुषों और 4,825 महिलाओं ने परिवार नियोजन के तहत नसबंदी कराई। उन्होंने पुरुषों से भी परिवार नियोजन में समान भागीदारी निभाने और नसबंदी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की अपील की। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले एमओआईसी एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया तथा परिवार नियोजन जागरूकता पोस्टर का विमोचन भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह परिवार कल्याण मेला 10 अगस्त तक जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में आयोजित कर लोगों को जागरूक करेगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद नगर निगम की नई पहल, हर वार्ड में 13 सफाईकर्मी और 75 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात
#
सोरा प्रिंटिंग का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं अब बनेंगी आत्मनिर्भर, महिलावों को दिया प्रमाण -पत्र
#
विलंब शुल्क के साथ BCA सेमेस्टर-6 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 13 जुलाई तक बढ़ी
#
एन.आई. एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारी तेज, न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
#
ददई दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर गिरिडीह में हुआ श्रद्धांजलि सभा, मजदूर हितों के संघर्ष को किया याद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिजली पर भाजपा के प्रदर्शन को कांग्रेस ने बताया नौटंकी,कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा ....
#
झारखंड शिक्षा उत्थान समिति का बड़ा ऐलान, छात्रों के हित में सरकार से हस्तक्षेप की मांग
#
राजद के पूर्व विधायक की बिगड़ी बोल, एक जाति पर किया हमला, राजनीतिक हलचल तेज़
#
धनबाद मंडल में AILRSA का जोरदार प्रदर्शन, "मध्यरात्रि कॉलिंग आदेश" के खिलाफ उबाल
#
ट्रेन से गिरकर अज्ञात अधेड़ की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस