Date: 03/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
टांडाबस्ती हादसा: विस्थापन को आधार जमा कर रहे लोग, बीसीसीएल के आश्वासन पर टिकी उम्मीदें
4/2/2026 11:35:12 AM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
झारखंड के धनबाद जिले के भूधसान डेंजर जोन में रहने वाले लोगों की जिंदगी लगातार खतरे में बनी हुई है। ताजा मामला टांडाबस्ती का है, जहां हुए भूधसान हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है, वहीं स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। हादसे के बाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड यानी बीसीसीएल और जिला प्रशासन हरकत में आई हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने का आश्वासन दिया गया है। इसके तहत स्थानीय लोगों से आधार कार्ड जमा करवाए जा रहे हैं और विस्थापन के लिए सूची तैयार की जा रही है। लोग भी डर के साये में अपने दस्तावेज अधिकारियों के पास जमा कर रहे हैं, ताकि उन्हें जल्द सुरक्षित आवास मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई पीढ़ियों से इस इलाके में रह रहे हैं, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। कई घरों में दरारें पड़ चुकी हैं और लोगों को हर वक्त बड़े हादसे का डर सता रहा है। कुछ परिवारों को एहतियातन घर खाली करवा दिया गया है और वे अपना सामान लेकर सड़कों पर आ गए हैं। घटनास्थल के पास ही राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से ठहराया गया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में अक्सर भूधसान की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन हर बार हादसे के बाद ही बीसीसीएल और प्रशासन सक्रिय होता है। मामला शांत होते ही विस्थापन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। लोगों की मांग है कि उन्हें स्थायी रूप से सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किया जाए और उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे भयमुक्त जीवन जी सकें।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भ्रष्टाचार के खिलाफ आयुक्त कार्यालय में छापेमारी पेशकार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ,कार्यालय में मच गया हड़कंप
#
अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर: ईंधन बचत का प्लान, इधर गैस खेल का खुलासा—बिना सिलेंडर खाते में सब्सिडी
#
हवा में झूल रहा है पुल का पिलर ,बड़ी हादसा का बढ़ा खतरा
#
दिव्यांग महिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की मिसाल, संघर्ष से संवार रही बेटे का भविष्य
#
बिग ब्रेकिंग : धनबाद के सोनारडीह में घर हुई जमींदोज,तीन लोग धरती में समाये,ग्रामीणों ने घेरा थाना!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान को लेकर बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी ने दिया बड़ा बयान,कहा ...
#
आठवें वेतन आयोग में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तौफा, सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा
#
पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह ,सभी ने कहा विकास मेरी प्राथमिकता
#
पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं
#
महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर पहुंचे रवि बुंदेला