Date: 03/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हवा में झूल रहा है पुल का पिलर ,बड़ी हादसा का बढ़ा खतरा
4/2/2026 2:03:02 PM IST
42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:मुंगेर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है । जहां एक पुल का दो पिलर हवा में झूलता दिख रहा है, और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस खतरनाक पुल से हर दिन हजारों लोग गुजर रहे हैं । और जिम्मेदार अधिकारी चुप हैं । ये मामला तारापुर विधानसभा क्षेत्र का है । जो राज्य के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी का इलाका है ।इसके बावजूदअब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है । मुंगेर जिला मुख्यालय से 60 किलो मीटर दूर अवस्थित टेटिया बंबर प्रखंड के कटियारी पंचायत में महाने नदी पर बना यह पुल इन दिनों खतरे का संकेत दे रहा है । पुल के ऊपर सड़क तो बिल्कुल दुरुस्त दिखती है । लेकिन नीचे का नजारा डराने वाला है । पुल के दो पिलर का अधिकतर भाग हवा में झूल रहे हैं क्योंकि पिलरों के नीचे की मिट्टी और बालू नदी के पानी के साथ बह चुकी है । स्थिति इतनी गंभीर है कि पुल का पूरा भार अब कमजोर पिलरों पर टिका हुआ है । विशेषज्ञों की मानें तो अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है । इस पुल से हर दिन सैकड़ों वाहन और एक हजार से ज्यादा लोग गुजरते हैं । यह पुल पतघाघर-जमुआ मार्ग को जोड़ता है और करीब 12 से ज्यादा गांवों की लाइफलाइन बना हुआ है । अगर यह पुल टूटता है तो पतघाघर, खपरा, पौड़िया, सुपोल जमुआ, गोनय, सराय, चांदपुर समेत कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट जाएगा । स्थानीय लोगों का कहना है कि पूल काफी पुराना और जर्जर हो चुका है । पिछले कई महीनों से यह हालत बनी हुई है । पूल के नीचे का पिलर हवा में झूल रहा है । उन्होंने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी । लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई । सबसे बड़ा सवाल यही है । क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है । क्या हजारों लोगों की जान खतरे में डालकर जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। अब देखना होगा कि इस खबर के बाद प्रशासन जागता है या फिर किसी अनहोनी का इंतजार किया जाएगा ।
कोलयांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भ्रष्टाचार के खिलाफ आयुक्त कार्यालय में छापेमारी पेशकार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ,कार्यालय में मच गया हड़कंप
#
अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर: ईंधन बचत का प्लान, इधर गैस खेल का खुलासा—बिना सिलेंडर खाते में सब्सिडी
#
दिव्यांग महिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की मिसाल, संघर्ष से संवार रही बेटे का भविष्य
#
टांडाबस्ती हादसा: विस्थापन को आधार जमा कर रहे लोग, बीसीसीएल के आश्वासन पर टिकी उम्मीदें
#
बिग ब्रेकिंग : धनबाद के सोनारडीह में घर हुई जमींदोज,तीन लोग धरती में समाये,ग्रामीणों ने घेरा थाना!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान को लेकर बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी ने दिया बड़ा बयान,कहा ...
#
आठवें वेतन आयोग में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तौफा, सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा
#
पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह ,सभी ने कहा विकास मेरी प्राथमिकता
#
पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं
#
महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर पहुंचे रवि बुंदेला