Date: 03/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भ्रष्टाचार के खिलाफ आयुक्त कार्यालय में छापेमारी पेशकार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ,कार्यालय में मच गया हड़कंप
4/2/2026 2:03:02 PM IST
56
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:मुंगेर में निगरानी विभाग की टीम ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रमाण्डीय आयुक्त के कोर्ट के पेशकार मुकेश कुमार को 1 लाख 70 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से आयुक्त कार्यालय में कार्यरत था और एक केस में पक्षकार से काम कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल क्षेत्र से जुड़ा है, जहां काजी हाउस की सरकारी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि स्थानीय व्यक्ति द्वारा फर्जी कागजात के जरिए जमीन बेचने की कोशिश की जा रही थी। इस मामले में समाजसेवी नंद किशोर प्रसाद सुमन ने शिकायत दर्ज कराई थी। जब मामला आयुक्त कार्यालय पहुंचा, तो पेशकार मुकेश कुमार ने सरकारी जमीन को बचाने के एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी।शिकायतकर्ता ने पहले ही 3 लाख रुपये दे दिए थे और बाद में इसकी सूचना पटना निगरानी विभाग को दी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही मुकेश कुमार 1 लाख 70 हजार रुपये ले रहा था, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।इस कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है और निगरानी विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गया है। इस मामले में डीएसपी निगरानी विभाग पटना पवन कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई और मुंगेर पहुंच आयुक्त कार्यालय से आरोपी को 1 लाख 70 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
कोलयांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज
खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर: ईंधन बचत का प्लान, इधर गैस खेल का खुलासा—बिना सिलेंडर खाते में सब्सिडी
#
हवा में झूल रहा है पुल का पिलर ,बड़ी हादसा का बढ़ा खतरा
#
दिव्यांग महिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की मिसाल, संघर्ष से संवार रही बेटे का भविष्य
#
टांडाबस्ती हादसा: विस्थापन को आधार जमा कर रहे लोग, बीसीसीएल के आश्वासन पर टिकी उम्मीदें
#
बिग ब्रेकिंग : धनबाद के सोनारडीह में घर हुई जमींदोज,तीन लोग धरती में समाये,ग्रामीणों ने घेरा थाना!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान को लेकर बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी ने दिया बड़ा बयान,कहा ...
#
आठवें वेतन आयोग में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तौफा, सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा
#
पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह ,सभी ने कहा विकास मेरी प्राथमिकता
#
पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं
#
महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर पहुंचे रवि बुंदेला